भारत में रहने वाले करोड़ों लोग अपने देश से प्यार करते हैं और इसके लिए उनके दिलों में काफी सम्मान होता है। कई मौका पर हमें यह देश प्रेम देखने को मिल जाता है। खास तौर पर जब बात नेशनल एंथम की आती है तो सभी लोग अपनी कुर्सी से खड़े होकर इसका सम्मान करते हैं। दिल्ली से तिब्लिसी जा रही एक फ्लाइट से ऐसा एक वीडियो सामने आया है।
भारतीय लोग नहीं बल्कि विदेशी नेशनल एंथमगाते हुए दिख रही है
हालाँकि इसमें भारतीय लोग नहीं बल्कि विदेशी नेशनल एंथमगाते हुए दिख रही है। वीडियो सोशल मीडिया और काफी वायरल हो रहा है। इंडिगो की फ्लाइट से वीडियो सामने है जिसे देखा जा सकता है कि कुछ लोग विमान की सीटों पर बैठकर भारत का नेशनल एंथम जन गण मन गा रहे है। इनका एक्सेंट भी काफी अलग है। कुछ लोग नेशनल एंथम के सम्मान में अपनी सीट से खड़े होते हुए भी नजर आ रहे है।
भारत में लोग इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे है और इसे खूब शेयर भी किया जा रहा है। दरअसल यह वीडियो न्यूबानेस्चोयर नाम के बेंड ने बनाया है। इस बेंड मेंबर्स इस विनान में सवार थे। उन्होंने साथ मिलकर भारत का नेशनल एंथम गाना शुरू कर दिया इस बेंड को कई तरह के लाइव परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।
इससे पहले भी यह बाकी देशों के गानों पर परफॉर्म कर चुके हैं। हालांकि फ्लाइट में इस परफॉर्म ने लोगों का दिल जीत लिया। खास तौर पर भारतीय लोगों के लिए एक तोहफे की तरह है। फिलहाल लाखों लोग इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को देख सके और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय विमान में सवार है जैसे जन गण मन शुरू होते हैं यह सभी पीछे मुड़ते है और खड़े हो जाते हैं वहीं कुछ लोग इसे कमरे में भी रिकॉर्ड करते हुए नजर आते है।