अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भव्य रूप से की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के इतिहास में पन्नों की दर्ज करने के लिए प्रभु श्री राम मूर्ति का जल अभिषेक देश के प्रमुख तीर्थ की पवित्र नदियों से जल को एकत्रित किया जाएगा। बिहार के गया स्थिति से प्रसिद्ध विष्णु पद मंदिर से भगवान विष्णु के चरण का नीर और मोक्षदायिनी फल्गु नदी का जल और बालू अयोध्या भेजा जा रहा है।
जल निवास के बाद रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी
गया तीर्थ विष्णुपद मंदिर में गर्भगृह में स्थित भगवान श्री विष्णु चरण का नीर और फल्गु के जल से अयोध्या में रामलला जल निवास करेंगे। फिर जल निवास के बाद रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। श्री विश्व प्रसिद्ध विष्णु पद मंदिर में और भगवान श्री राम की गया आने की महत्ता को देखते हुए यहां से विष्णु भगवान के चरण का नीर और फल्गु नदी का जल व बालू अयोध्या मंगवाया गया है।
भगवान राम गया जी को आए थे
गौरतलब है की भगवान राम गया जी को आए थे अपने पिता राजा दशरथ का पिंडदान किया था इसके अलावा भगवान राम ,माता सीता और लक्ष्मण से जुड़ी कहानी ,पौराणिक कथाएं ,विभिन्न शास्त्र पुराणों में वर्णित है। गया विष्णु पद तीर्थ धाम से भगवान विष्णु के चरण का नीर , फल्गु का जल और बालू मंगाया गया है। इसे लेकर शुक्रवार की सुबह को गया विष्णु पद से कलश यात्रा निकाली गई है। कलश यात्रा में भगवान विष्णु के चरण का नीर लिया गया है। वहीं फल्गु का जल भर भर गया है। वही से फल्गु का बालू भी लिया गया है।
लोगों ने इसे लेकर कलश यात्रा निकाली है
तीर्थ से भगवान विष्णु चरण का नीर , फल्गु का जल और फल्गु का बालू लेकर शुक्रवार की संध्या को प्रस्थान करने वाली टीम में शामिल अनिल स्वामी ने बताया कि हमें यह मौका मिला है। गया विष्णु पद तीर्थ से भगवान विष्णु के चरण का नीर ,फल्गु का जल ,फल्गु का बालू लेकर अयोध्या जाना है। आज हम लोगों ने इसे लेकर कलश यात्रा निकाली है। इसके बाद पटना महावीर मंदिर जाएंगे। वहां से कई तीर्थंकर जल लेकर हम लोग बक्सर होते हुए अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।
तीर्थ के जल से भगवान जल निवास करेंगे
अनिल स्वामी बताया यह इन्हीं तीर्थ के जल से भगवान जल निवास करेंगे और जल निवास करने के बाद अयोध्या राम में मंदिर में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। वहीं कलश यात्रा में शामिल किया गयापाल पंडा मणिलाल बारिक ने बताया ने बताया कि हमें भी अयोध्या में भगवान विष्णु के चरण का नीर फल्गु का जल ,बालू लेकर आने को कहा गया है। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के निमित देश के बड़े तीर्थ विष्णु पद मंदिर से भगवान विष्णु के चरण से जल लेकर अयोध्या प्रदान करेंगे। राम भगवान गया को आए थे यह प्रमाणित है। ऐसे में यहां के भगवान विष्णु चरण का जल ,फल्गु का जल ,फल्गु की मिट्टी अयोध्या लायी जाएगी।