बिना पानी के ठंड में ऐसे धोये अपने भारी कंबल और रजाई ,नहीं लगानी पड़ेगी धुप भी

Saroj kanwar
2 Min Read

ठंड के मौसम में कपड़ों को सुखाना बहुत मुश्किल होता है। क्योंकि सर्दियों में धूप कई दिनों तक नहीं निकलती है ऐसे में कपड़ों को पंखों और वाशिंग मशीन की सहारे सुखाना पड़ता है। कपड़े तो जैसे तैसे सूख जाते हैं लेकिन बड़ी कंबल या रजाई गंदी हो जाए तो क्या करें। इसके लिए हम आपके यहां पर ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप आसानी से कंबल बिना पानी से धोकर साफ कर सकती है।

यहां जानते हैं सर्दियों में कैसे साफ करें कंबल और रजाई

बेकिंग सोडा

पहला तरीका -कंबल को फर्श पर फैला दे अच्छे से। फिर इस पर आप बेकिंग सोडा छिड़क दीजिए। इसके बाद आधे घंटे बाद आप ब्रश की मदद से कंबल हो रजाई को झाड़ कर साफ कर दीजिए। ऐसा करने से इनमें मौजूद बैक्टीरिया साफ हो जाएंगे।

विनेगर बेकिंग सोडा और पानी

दूसरा आसान तरीका-एक बर्तन में विनेगर , बेकिंग सोडा और पानी का सॉल्यूशन तैयार कर लीजिए और इससे कंबल पर छिड़क दीजिए। अब किसी कैसरोल की ढक्कन या लीड को तौलिये से लपेट लीजिए। फिर इसकी की मदद से कंबल को अच्छी तरह रगड़ कर पोंछिये।
फिर हवा में फैला दे इससे कंबल साफ हो जाएगा और बदबू भी नहीं आएगी।

गुलाब जल और विनेगर

तीसरा तरीका जब कंबल और रजाई से बदबू आना शुरू हो जाए तो एक बोतल में गुलाब जल और विनेगर मिक्स करके कंबल पर छिड़क दीजिए। आधे घंटे बाद आप कंबल को फैला कर आप हवा में रख दीजिए इसके बाद गायब बदबू गायब हो जाएगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *