देश उत्तर भारतीय राज्यों में मौसम में करवट ले ली है। देश ठंड औरशीट लहर की जगह घने कोहरे और बारिश ने ले ली है। बीते दो-तीन दिनों में देश के कई हिस्सों हल्की सी मध्यम बारिश भी दर्ज की गई है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD की माने तो 26 से 28 दिसंबर के दौरान उत्तर पश्चिम मध्य भारतीय राज्यों में अनेक स्थानों पर बारिश के साथ ही ओला दृष्टि होने की संभावना है। बारिश एवं ओला वृष्टि सबसे अधिक संभावना 27 दिसंबर की रहेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश ,राजस्थान, गुजरात ,पंजाब, हरियाणा ,चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश 26 से 27 दिसंबर के दौरान मध्य प्रदेश ,विदर्भ ,छत्तीसगढ़ 27 से 28 दिसंबर के दौरान एवं मध्य महाराष्ट्र और मराठवाडा में 26 से 28 दिसंबर के दौरान अनेक स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।।।
मध्य प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है बारिश एवं ओला वृष्टि
मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार ,26 से 27 दिसम्बर के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल ,विदिशा ,रायसेन सीहोर , राजगढ़ ,नर्मदा पुरम , बेतूल ,हरदा ,बुरहानपुर , खंडवा ,खरगोन ,बड़वानी ,अलीराजपुर ,झाबुआ ,धार ,इंदौर ,रतलाम ,उज्जैन ,देवास शाजापुर आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, सिंगरौली और आसपास जिलोंके स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिशो सकती है वही 27 दिसंबर को दीक्षा नंबर बारिश के साथ औरओला वृष्टि होने की संभावना है।
राजस्थान के इन जिलों में हो सकती है बारिश और ओला वृष्टि
मौसम विभाग के केंद्रीय जयपुर केंद्र के द्वारा चेतावनी के अनुसार ,राज्य में 26 से 27 दिसंबर के दौरान अजमेर ,अलवर ,बांसवाड़ा ,, भरतपुर ,भीलवाड़ा ,बूंदी ,चित्तौड़गढ़ ,दोसा ,धौलपुर डूं,गरपुर ,जयपुर, झालावाड़ ,झुंझुनू ,करौली ,कोटा ,प्रतापगढ़ ,राजसमंद, सवाई माधोपुर ,सीकर ,सिरोही ,टोंक ,उदयपुर ,चूरू ,हनुमानगढ़जालौर, नागौर, पाली एवं श्री गंगानगर जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं कई स्थानों पर ओला वृष्टि भी हो सकती है।
पंजाब हरियाणा के जिलों में हो सकती है बारिश एवं ओला वृष्टि
भारतीय मौसम विभा ने चंडीगढ़ केंद्र के द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 26 से 27 दिसम्बर के दौरान पंजाब राज्य के पठानकोट , गुरदासपुर ,अमृतसर ,तरण-तारण , होशियारपुर ,नवाँशहर ,कपूरथला ,जालंधर, फिरोजपुर ,फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर , मोगा ,बठिंडा ,लुधियाना ,बरनाला , मनसा ,संगरूर ,मलेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब ,रूपनगर ,पाटिल एवं सास नगर जिलों में अधिकांश स्थानों पर गरज की चमक के साथ बारिश हो सकती है साथ ही कुछ स्थानों पर ओला वृष्टि की संभावना है।
वहीं हरियाणा राज्य में 26 से 27 दिसंबर के दौरान चंडीगढ़, पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्र गढ़, रेवारी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जिंद, भिवानी, चरखी दादरी जिलों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश एवं ओला वृष्टि होने की सम्भावना है।