Video :जब एक ही रनवे पर एक साथ हुए दो प्लेन लेंड ,देखकर लोग बोले शायद ये रेस लगा रहे है

Saroj kanwar
3 Min Read

रनवे पर क्या कभी आपने एक साथ दो-दो प्लेन को लैंड करते हुए देखा है। ऐसा भी बहुत ही मुश्किल होता है। आमतौर पर एटीसी यानी कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल इस बात का ध्यान रखते हैं कि दो प्लेन का रुख एक तरफ ना हो। आसमान भले ही बेहद विशाल हो लेकिन प्लेन दो कभी एक ट्रेक पर नहीं होना चाहिए। न हीं एयरपोर्ट से एक बार में दो प्लेन टेक ऑफ या लैंड करना चाहिए। लेकिन दुनिया का एक रनवे ऐसा भी है जहां एक साथ दो प्लेन लैंड करते हैं।

दोनों ऑलमोस्ट पैरलल यानी कि एक बराबर ही नजर आते हैं

वह भी आगे पीछे होकर नहीं बल्कि दोनों ऑलमोस्ट पैरलल यानी कि एक बराबर ही नजर आते हैं। वैसे तो प्लेन की लेंडिंग का यह वीडियो वैसे कुछ पुराना है। लेकिन एक बार फिर से वायरल हो गया है । इस वीडियो में दो प्लेन एक साथ रनवे पर आते हुए नजर आते हैं। इंस्टाग्राम यूजर nickflightx ने इस वीडियो को पोस्ट की है। इस वीडियो को देखते हुए एक बार को तो ऐसा भी फील होता है कि दोनों प्लेन बिल्कुल बराबर में और आपस में टकरा भी सकता है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता दोनों प्लेन एक साथ उड़ते हैं जमीन की तरफ आते और एक ही साथ लैंड भी करते हैं।

इन दोनों में से एक प्लेन यूनाइटेड एयरलाइंस और एक प्लेन अलास्का एयरलाइंस का है। इंस्टाग्राम अकाउंट के कैप्शन के मुताबिक ,दोनों प्लेन 28L और 28R पर साइड बाय साइड लैंड करते हैं। ऐसा दुनिया भर में सिर्फ सेन फ्रांसीसी को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही होता है। इस शानदार वीडियो को देखिए यूजर भी हैरान हो रहे हैं जिसकी वजह से खबर लिखे जाने तक वीडियो के व्यूज 2.1 तक पहुंच चुके हैं। एक यूजर ने लिखा , में शर्त लगा सकता हूं की दोनों पायलट रेस लगा रहे हैं। एक ने लिखा ,वह इस फ्लाइट में बैठ चुके हैं एक शानदार नजारा होता है। एक यूजर ने जानकारी दी की ,कोहरा होने पर यहां फ्लाइट एक-एक करके ही लैंड करती है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *