Video :मास्टर जी का बच्चो को पहाड़ा सिखाने का तरीका हो रहा है वायरल ,कई लोगो को आया पसंद तो कई लोगो ने किया ट्रोल

Saroj kanwar
2 Min Read

स्कूल में बच्चों का मैथ सबसे कठिन सब्जेक्ट लगता है खासकर पहाड़े याद करना सभी को काफी मुश्किल लगता है। बच्चे का गए गाकर पहाड़े याद करते हैं तो कई बार जोर-जोर से में चिल्ला -चिल्लाकर। लेकिन एक वायरल वीडियो में मास्टर जी बढ़िया अनोखे अंदाज बच्चों को पहाड़े सिखाते हुए नजर आए। वीडियो सोशल मीडया पर वायरल हो रहा है। और लोग टीचर के तरीके की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ को इसमें खामियां भी नजर आ रही है।

वीडियो में एक टीचर बच्चों को पहाड़े सिखाते हुए नजर आ रहे हैं

Baburam Choudhary नाम के यूजर की ओर से शेयर वीडियो में एक टीचर बच्चों को पहाड़े सिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस टीचर के पहाड़े सिखाने का तरीका बिल्कुल हटके है। वह सामान्य तरीके से पहाड़े नहीं सिखाते बल्कि गिनती करके बताते हैं। मास्टर मास्टर साहब 4 का पहाड़ा लिखकर दिखाते हैं जिसके लिए पहले से लिखे 1 ,2 और 3 के पहाड़ों के अंकों गिनती और चार का पहाड़ा लिखने हैं।

मास्टर साहब का यह तरीका सच में अनोखा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर 22 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इस पर 8 लाख से अधिक लाइक्स भी आए हैं। वीडियो पर कमेंट कर कुछ लोग तो मास्टर जी के इस तरीके की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इस तरह बच्चे बड़ी ही आसानी से पहाड़े लिख सकते हैं वहीं कुछ इसे गलत तरीका बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, माफ करना गुरुजी बच्चे पहाड़े लिखे तो देंगे लेकिन याद करना सपना ही रहेगा। दूसरे नेलिखा , बच्चों को लिखना सिखाने के लिए बहुत ही सुंदर तरीका है ,आप जीनियस है। तीसरे ने लिखा ,लिखने का सही तरीका है पर ऐसे ही याद कभी नहीं हो पाएंगे बच्चो को।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *