Holi 2024 : होली के रंगो से त्वचा को बचाने के लिए चेहरे पर जरूर लगाए ये चीजे,नहीं होगा त्वचा को नुकसान

Saroj kanwar
2 Min Read

होली का त्यौहार आने वाला है।होली के कई दिनों पहले से ही स्कुल,कॉलेज और ऑफिस में होली खेलने की शुरुआत होने लग जाती है।रंगो का त्यौहार होली खेलने में काफी मजा आता है।लेकिन होली के रंग त्वचा को खराब करने वाले भी होते है।ऐसे में हर्बल रंगो का प्रयोग किया जाता है।लेकिन कब कौन किस तरह का कलर लगा दे पाता नहीं चलता है।वही केमिकल वाले गुलाल या पक्के रंगो से होली खेलने पर त्वचा पर समस्या हो सकती है।ऐसे में जानिए होली से पहले स्किन केयर के बारे में कुछ जरुरी बातो के बारे में।जिससे त्वचा को नुकसान से बचा सकते है।

होली स्किन केयर

बादाम का तेल


स्किन के लिए बादाम का तेल बेहद लाभदायक होता है।होली खेलने से पहले आप बादाम के तेल को अपनी त्वचा पर मॉल सकते है।बादाम का तेल विटामिन ई पाया जाता है।यह तेल त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बना देता है जिससे रंग त्वचा को नुकसान नहीं पंहुचा पाते है। इसके अलावा चेहरे और शरीर पर होली खेलने से पहले बादाम का तेल लगाने से त्वचा पर तेल नहीं चिपकता है।

पेट्रोलियम जेली

बाजार में अलग अलग तरह की पेट्रोलियम जेली मिलती है।पेट्रोलियम जेली स्किन पर एक बार बेरियर बना देती है जिससे कलर त्वचा को नुकसान नहीं पंहुचा पाते है।ऐसे में होली खेलने से पहले पेट्रोलियम जेली का प्रयोग किया जा सकता है।

नारियल तेल

नारियल का तेल भी त्वचा के लिए अच्छा है।होली खेलने से पहले नारियल का तेल अच्छी तरह लगा ले।इस तेल को स्किन के साथ बालो पर भी लगा सकते है। इससे बालो को भी रंगो से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है।

सनस्क्रीम

सनस्क्रीम होली खेलते हुए हम ज्यादातर बाहर धुप में ही रहते है।इससे सन टेनिंग भी ज्यादा होती है।ऐसे में चेहरे और शरीर पर सनस्क्रीम लगाई जा सकती है।त्वचा पर वाटरप्र्रूफ सनस्क्रीम लगाई जाए तो त्वचा रंगो से भी बचती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *