कार के हैंडब्रेक न हो फैल इसके लिए पहले कर ले ये काम ,नहीं तो हो सकता है खतरा भी

Saroj kanwar
2 Min Read

गाड़ी को सुरक्षित तरीके से रोकने के लिए ब्रेक का सही तरह काम करना काफी जरूरी होता है। दुनिया भर की कारों में सामान्य ब्रेक के साथ ही हैंड ब्रेक को भी दिया जाता है। लेकिन लापरवाही बरतने पर हैंड ब्रेक भी फेल हो सकते हैं। आज हम आपको बताते हैं यह हैंड ब्रेक फेल होने पर से पहले किस तरह के संकेत देते हैं।

क्यों दिए जाते हैं हैंडब्रेक

सभी तरह की कारों में कंपनियों की ओर से हैंड ब्रेक को दिया जाता है। इस ब्रेक को आपात ब्रेक के तौर भी तौर पर भी जाना जाता है। इस तरह के ब्रेक को लगाने के लिए ड्राइवर के दाएं हाथ पर एक लिवर दिया जाता है। वह आधुनिक कारों में इनको पैर के पास भी दिया जाता है। हादसों से बचने के लिए हैंड ब्रेक का उपयोग अंतिम समय में किया जाता है।

कब होता है फैल

आमतौर पर हैंड ब्रेक का काफी कम उपयोग होता है। किसी भी कार में इसके फेल होने का खतरा भी काफी कम होता है। अगर गाड़ी में हैंडबैग सामान्य से ज्यादा टाइट हो जाएगी तो इसकी वायर में गड़बड़ी हो सकती है। इसके अलावा अगर हैंड ब्रेक को लगाया जाता है और यह टायर पर काफी धीरे या काफी कम पकड़ बनता है तो भी हैंड ब्रेक को चेक करवाना चाहिए। अगर सामान्य स्थिति में हैंड ब्रेक लोड नहीं ले रहा है और इसे लगाने पर भी कार पूरी तरह से नहीं रुकती है तो भी यह हैंड ब्रेक फेल होने का संकेत होता है।

इन बातों का रखें ध्यान

कर में सामान्य ब्रेक की तरह ही हैंड ब्रेक का भी समय-समय पर उपयोग करते रहना बेहतर रहता है।सर्विस के समय भी हैंडबैग को चेक करवाया जा सकता है । जरूरत हो तो तेल या ग्रीस का लगाया जा सकता है। इसके अलावा अगर हैंडब्रेक हटाने के बाद भी कार में हैंड ब्रेक की लाइट जलती है तो मैकेनिक के पास जरूर जाना चाहिए।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *