कबूतरों को बालकनी से दूर रखने के लिए बस लगा ले ये पौधे ,आसपास भी नहीं फटकेंगे

Saroj kanwar
2 Min Read

कबूतर इंसानों के बेहद करीब रहने वाला पक्षी है। बहुत पहले एक जगह से दूसरे जगह संदेश पहुंचाने का काम कबूतर ही करते थे। लेकिन आज बहुत से लोग इनसे परेशान है। दरअसल कबूतर जब हमारी बालकनी या छत पर जाते हैं तो वह काफी गंदगी फैला देते हैं जिसकी साफ सफाई करना मुश्किल हो जाती है। लाखों उपाय के बाद भी कबूतर बार-बार आ जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी महक कबूतरों को पसंद नहीं होती है।

इन पौधों को अपनी बालकनी या छत पर लगाकर कबूतरों को दूर रख सकते हैं। यह पौधे घर की खूबसूरती भी बढ़ाने के काम आते हैं।

नरगिस के फूल

नरगिस के फूल देखने में काफी सुंदर लगते हैं बालकनी या छत की खूबसूरती को बढ़ाने के काम आते हैं। इन फूलों की महक कबूतरों को ज्यादा पसंद नहीं आती। इसलिए वह इसके आसपास भी नहीं भटकते हैं।

सिट्रोनेला का पौधा

मच्छरों को दूर भगाने वाली अगरबत्ती सिट्रोनेला पौधे से ही बनाई जाती है। इसकी गंध आसपास किसी भी तरह के कीड़े मकोड़े नहीं आते है। ये कबूतर को भी दूर रखने का काम करता है।

कैक्टस

घर में कैक्टस लगाने के एक नहीं अनेक फायदे है इनमें से कबूतरों को दूर रखना भी है। कबूतरों को कैक्टस के कांटे पसंद नहीं आते हैं। यह पौधा साफ हवा के साथ बालकनी को कबूतरों की गंदगी को भी साफ रखता है।

लहसुन

खाने का स्वाद बढ़ाने वाले और सेहत के लिए जबरदस्त फायदेमंद लहसुन का ही काम होता है। कबूतरों को उसकी तेज सुगंध पसंद नहीं होती। इसलिए पौधों से दूर रहते हैं बालकनी या छत में कबूतरों को भगाने में यह बड़े काम आते है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *