17 फरवरी से बंद हो जायेगा देश का ये सबसे ज्यादा वसूली करने वाला टोल प्लाजा ,यात्रा करने के लिए नहीं भरना होगा टोल टैक्स

Saroj kanwar
3 Min Read

देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत की खबर है आप सभी को बता दें की एक टोल प्लाजा को 17 फरवरी से बंद करने की आदेश जारी कर दिए हैं। इससे हजारों लोगों को फायदा है। आइये जानते है पूरी खबर।

एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है

एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जो लोग वाहन चलाते हैं उन लोगों के लिए ये खबर बहुत महत्वपूर्ण है। हरियाणा के नूंह में पुनहाना-जुड़हेड़ा रोड पर लोगों को जल्दी ही टोल टैक्स से मुक्ति मिलने वाला है।पुनहाना – जुड़हेड़ा रोड़ के टोल प्लाजा 42 को सोमवार 17 फरवरी की रात 12:00 बजे बंद करने का आदेश दे दिया गया है इसके बाद लोग बिना टोल टैक्स के दिए हुए यहां से आवाजाही कर पाएंगे। इससे हजारो लोगों को राहत मिलेगी।

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा जी की तरफ से बुधवार को बयान जारी करते हुए बताया गया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद ये कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने आगे बताया की यह टोल प्लाजा 18 महीने की अवधि के लिए मेजर्स ए.एस. मल्टी पर्पस सर्विसेज को आवंटित किया गया था। जिसकी अभी 17 फरवरी 2025 की रात 12:00 बजे खत्म होने जा रही है। बता दे इसको बंद करने के लिए इंजीनियर इन चीफ, पीडब्ल्यूडी द्वारा भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

17 फरवरी से इंस्टॉल प्लाजा पर नहीं देना होगा Toll Tax

टोल प्लाजा बंद होने के बाद यात्री मार्ग और बिना टोल टैक्स दिए हुए आवाजाही कर सकेंगे। मुख्यमंत्री द्वाराइस टोल पर स्टाल प्लाजा को बंद करने की घोषणा पहले की थी जिसेअब लागू कर दिया जा रहा है। पुनहाना-जुरहेड़ा रोड से राजस्थान सीमा तक यात्रा करने वाले वाहन चालक से किसी भी प्रकार की कोई टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा।

फरीदाबाद में जब भी वाहन चलाएंगे तो चारो और टैक्स देना पड़ता है जिससे यह लोगों को यात्रा के दौरान कई तरह के टोल टैक्स चुकाने पड़ते हैं। गुरुग्राम जाने के लिए बैंकबडी के पास टोल देना पड़ता है इसके अलावा बल्लभगढ़ से आप सोहना जाना चाहते हैं तो आपको आपको पाखल के पास टोल टैक्स को देना पड़ता है। इसी प्रकार अगर आप दिल्ली के लिए बदरपुर बॉर्डर, पलवल के लिए गदपुरी टोल और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर किरज टोल से गुजरना पड़ता है और यहां टाल देना पड़ता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *