ये है भारत की सबसे बेस्ट घूमने की जगहे ,जो है पूरी दुनिया में सबसे खूबसूरत

Saroj kanwar
6 Min Read

यदि भारत को एक बार एक्सप्लोर करेंगे पता चलेगा कि भारत में तो पूरी दुनिया बसी है ,क्योंकि भारत जैसे विभिन्नता दुनिया के किसी और देश में देखने को नहीं मिलेगी। यहां पर एक ही देश में कई तरह के धर्म के लोग ,विभिन्न संस्कृति ,विभिन्न त्योहार और विभिन्न परिवार के साथ रहते हैं यही तो भारत की पहचान है इतनी विभिन्नता बावजूद भारत में एकता है। जब आप भारत के बारे में जानेंगे तब पता चलेगा कि भारत की हर एक भाग में कई ऐतिहासिक पर्यटक स्थल और प्रकृति की सुंदरता से भरपूर स्थान है। जहां पर समय बिताने के लिए पर्यटक अन्य देश से भारत आते हैं ।

भारत में कई यूरोपियन देशके लोगों ने शासन किया। इसके आलावा कई राजा महाराजा हुए जिन्होंने भारत की हर एक भाग में तत्कालीन कलाकृतियों के इस्तेमाल से कई सुंदर इमारत का निर्माण भी किया है । वे भारतीय भारत के इतिहास को बताती है। यदि भारत का इतिहास जानना है तो किताबों में भारत के इतिहास को जानने के बजाय खुद ऐतिहासिक इमारत को देखे जिसकी कलाकृतियों को देखकर आपको गर्व होगा। जिन भारत के मजदूरों में इन इमारत को बनाया होगा हुए कितने गुण होंगे। आज हम आपको भारत में कुछ घूमने लायक जगह के बारे में बताएंगे।

वैसे तो भारत में घूमने के लिए काफी जगह हैं जिसे एक बार में नहीं बताया जा सकता फिर भी हम भारत में घूमने कीजगहों आप बारे में आपको जरूर बताएंगे जहा जाकर आपको सुकून मिलेगा ।

ऋषिकेश

‘योग कैपिटल ऑफ द वर्ड ‘ के नाम से प्रसिद्ध ऋषिकेश उत्तराखंड के मशहूर पर्यटक स्थल में से एक है। ऋषिकेश को गंगोत्री ,केदारनाथ, बद्रीनाथ और यमुनोत्री की प्रवेश द्वार माना जाता है। यह गंगा नदी के तट पर स्थित त्रिवेणी घाट काफी प्रसिद्ध है। जहां पर शाम महा आरती होती है और लाखों श्रद्धालु यहां पर दर्शन के लिए आते हैं। यहां की पवित्र नदी मेंश्रद्धालु स्नान करके अपने आप को पाप मुक्त करते हैं। ऋषिकेश उत्तराखंड के जिला देहरादून से 43 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर आप नदी और झरनो में स्विमिंग और राफ्टिंग का आनंद ले सकते हैं।

मेघालय

अगर आप गर्मियों में ऐसी खूबसूरत स्थान पर जानेकहते हैं जहां पर बरसात आनंद ले सके तो भारत का पूर्वी राज्य मेघालय आपके लिए बेहतरीन जगह साबित हो सकता है। और आपके बजट के अनुसार बिल्कुल सही डिसीजन है। मेघालय की राजधानी शिलांग भारत की सबसे खूबसूरत राज्यों में से मानी जाती है। मेघालय अपनी कला संस्कृति के कारण पूरी दुनिया में फेमस है।मेघालय में बादलों का निवास स्थान भी कहा जाता है। मेघालय में शिलांग ,चेरापूंजी ,एलीफेंट फॉल , देवकी झील ,मासिनराम, जवाई शहर जैसे कई खूबसूरत पर्यटन स्थल है।

सिक्किम

भारत का उत्तरी पूर्व राज्य सिक्किम प्राकृतिक दृश्य का लुत्फ़ उठाने की शौकीन रखने वाले पर्यटकों के लिए खूबसूरत स्थल है। भारत के साथ पूर्वी राज्य की सात बहनों का राज्य कहा जाता है। इसमें सिक्किम राज्य है जिसकी राजधानी गंगटोक है। सिक्कम को पर्वतों पहाड़ों का राज्य भी कहते हैं। क्योंकि यहां पर खूबसूरत ऊंचे पहाड़ है और हरे भरे पौधे यहां पर बहुत ही खूबसूरत दृश्य उत्पन्न करते हैं।

पांडिचेरी

अगर आप सर्दियों के मौसम में खूबसूरत जगह पर जाना चाहते हैं जहां पर आप सस्ते में घूम फिर सके तो पांडिचेरी से अच्छी जगह और क्या हो सकती है। भारत का एक केंद्र प्रदेश पुडुचेरी भारत के दक्षिण पूर्व में स्थित एक छोटा सा शहर और दक्षिण भारत का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। यात्रा के लिए यह शहर बहुत सस्ता और अच्छा है। धार्मिक दृष्टि से भी शहर का काफी महत्व है । इस शहर को ऋषि अगस्त्य का निवास माना जाता है और प्राचीन समय में इस शहर को वेदपुरी के नाम से भी जाना जाता है।

कन्याकुमारी

कन्याकुमारी तमिलनाडु में स्थित भारत का सबसे अंतिम दक्षिणतम छोर है। यहां के खूबसूरत समुद्र तट पर सूर्य देव और सूर्यास्त के अद्भुत दृश्य को देख सकते हैं । इसके साथ ही कन्याकुमारी में कई पर्यटन स्थल भी है जिसमे विजिट कर सकते हैं और दक्षिण भारत के कई स्वादिष्ट और पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।

मसूरी हिल स्टेशन

भारत में घूमने लायक जगह की बात की जाए तो मसूरी का नाम ना ऐसा हो नहीं सकता। पहाड़ों की रानी के नाम से प्रख्यात मसूरी उत्तराखंड का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। सुंदर बर्फ से ढके पहाड़ और पेड़ पौधों की हरियाली के बीच में स्थित है स्टेशन पर्यटन को पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह स्थान कपल के लिए एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *