असम में बाढ़ से मची हुयी है हर तरफ तबाही ,हो गए इतने लोग बेघर ,जानवरो की भी हालत खराब

Saroj kanwar
2 Min Read

असम में भारी बढ़ के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदियां के उफान पर आने के चलते लोगों को अपना घर तक छोड़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। राज्य में हालत ऐसी है की बाढ़ के चलते 58 लोगों की जान जा चुकी और 30 जिलों के 24 लाख लोग प्रभावित है। इसी बीच असम में बाढ़ की स्थिति पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान सामने आया है।

काजीरंगा में बड़ी संख्या में जानवर भी मारे गए

बता दें की बाढ़ के चलते काजीरंगा में बड़ी संख्या में जानवर भी मारे गए और कहीं घायल है। असम राज्य में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शनिवार को बताया कि पिछले 1 महीने में असम बाढ़ की स्थिति ने पूरे राज्य में 58 लोगों की जान ले ली रिपोर्ट के अनुसार ,शनिवार को कुछ और लोगों की जान चली गई जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या 52 से बढ़कर 58 हो गई।

असम में बाढ़ की स्थिति के कारण लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया

प्रियंका गांधी ने असम में बाढ़ की स्थिति के कारण लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। पार्टी सदस्य से राहत बचाव कार्य में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया है । बाढ़ से हुई मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए प्रियंका गांधी ने X पर पोस्ट किया । असम में बाढ़ के कारण बड़ी संख्या मेंलोगों की मौत की खबर बहुत दुखद है। लगातार बिगड़ते हालात के कारण लाखों लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। मैं कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं से अपील करती हूं कि भी राहत पर बचाव कार्य में सक्रिय रूप से भाग ले। में यह भी अनुरोध करती हूँ की राज्य और केंद्र सरकार पर भारत लोगों को हर संभव मध्य प्रदान करें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *