पंजाब में सर्दियों का मौसम तेजी से प्रभाव दिख रहा है। भगवंत सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सर्दियों की छुट्टी की घोषणा कर दिया। ये अवकाश 24 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक रहेंगे। इस अवधि के बाद 1 जनवरी 2025 को सामान्य समय पर फिर से खुल जाएंगे।
सरकार का यह कदम बच्चों को बढ़ती ठंड से बचाने और सर्दी के मौसम में आराम देने के उद्देश्य से लिया गया है। इस फैसले को लागू करने के लिए शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं।
कौन-कौन से स्कूल होंगे शामिल?
यह आदेश राज्य के सभी सरकारी, प्राइवेट एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होंगे। नियम का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पंजाब में कुल 19 हजार से ज्यादा स्कूलों पर यह आदेश प्रभावी होगा।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस निर्णय का उद्देश्य न केवल छात्रों की सेहत का ख्याल रखना है, बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों को भी राहत प्रदान करना है।
कोहरे और बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में कोहरे को लेकर जारी कर दिया गया साथ ही आने वाले दिनों में बारिश होने की भी आसार बताए गए। ठंडी हवाओं और कोहरे के चलते सुबह के समय यात्रा करना मुश्किल हो सकता है। यह स्थिति छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरी हो सकती है।