Tesla जल्द भारत में करेगी एंट्री, Model Y से शुरू होगा सफर

Saroj kanwar
2 Min Read

Tesla: Tesla की इलेक्ट्रिक कारों का भारत में बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कंपनी अब भारत में अपनी गाड़ियों की लॉन्चिंग की तैयारी कर चुकी है। बताया जा रहा है कि टेस्ला 15 जुलाई 2025 को भारत में आधिकारिक तौर पर एंट्री कर सकती है। लॉन्च इवेंट मुंबई के BKC (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स) में होने की संभावना है, जहां कंपनी अपना पहला शोरूम भी खोलने जा रही है।

इस खास मौके पर Tesla के CEO एलन मस्क की मौजूदगी तय मानी जा रही है। साथ ही खबरें हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस इवेंट में शामिल हो सकते हैं। इस लॉन्च के दौरान न केवल गाड़ियों की घोषणा होगी, बल्कि भारत में कंपनी की भविष्य की योजनाओं से भी पर्दा उठ सकता है।

टेस्ला की पहली कार Model Y होगी, जिसे कंपनी अपनी बर्लिन फैक्ट्री से भारत में आयात करेगी। यह गाड़ी राइट-हैंड ड्राइव (RHD) वेरिएंट में आएगी और इसकी संभावित कीमत करीब ₹70 लाख हो सकती है। इसमें आधुनिक फीचर्स और उन्नत टेक्नोलॉजी दी जाएगी।BKC स्थित शोरूम से ग्राहक Tesla कारों को नजदीक से देख और समझ सकेंगे। यह शोरूम भारत में कंपनी के ऑपरेशंस की शुरुआत का पहला मजबूत कदम माना जा रहा है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *