Silver Price Today: चांदी हुई धड़ाम! दिल्ली, यूपी-बिहार में 19 मई को सिल्वर के दाम में बड़ी गिरावट

Saroj kanwar
4 Min Read

Silver Price Today: मंगलवार 19 मई को चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बुलियन मार्केट में सुबह चांदी का भाव करीब 5,000 रुपये प्रति किलो टूट गया। इसके बाद देशभर के बाजारों में सिल्वर रेट घटकर लगभग 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। यानी 10 ग्राम चांदी की कीमत करीब 2,859 रुपये रह गई। ऐसे में अगर आप आज चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें।

आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में हल्की तेजी और गिरावट का मिला-जुला असर देखने को मिला। वैश्विक बाजार में ईरान से जुड़े तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश यानी गोल्ड की तरफ बढ़ा। हालांकि डॉलर मजबूत रहने से सोने-चांदी की तेजी सीमित रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 0.02 फीसदी चढ़कर 4,558.90 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। वहीं स्पॉट सिल्वर में 0.28 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई और इसकी कीमत 77.22 डॉलर प्रति औंस रही।

घरेलू वायदा बाजार MCX में सोमवार को 24 कैरेट सोना 1,57,392 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। कारोबार की शुरुआत में कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कॉमेक्स गोल्ड 4,500 डॉलर के करीब फिसलने से MCX गोल्ड करीब 1,000 रुपये टूटकर 1,57,500 रुपये तक पहुंच गया था। बाद में निचले स्तर पर खरीदारी बढ़ने से कीमतों में फिर रिकवरी आई और सोना 1,59,300 रुपये के करीब पहुंच गया।

LKP Securities के रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी के अनुसार, रुपये में कमजोरी ने घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को सपोर्ट दिया। उनका कहना है कि तकनीकी रूप से सोने को 1,58,000 रुपये के आसपास मजबूत सपोर्ट मिल सकता है, जबकि 1,60,000 रुपये के स्तर पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।

इस बीच भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 96.39 तक पहुंच गया। इसकी मुख्य वजह कच्चे तेल की कीमतों का 110 डॉलर प्रति बैरल के पार जाना और पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव माना जा रहा है।

सोने और चांदी पर आयात शुल्क 13 मई से 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी किए जाने का असर भी बाजार में साफ दिखाई दे रहा है। Augmont Bullion की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर MCX पर चांदी 2.90 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास रहती है, तो हर इंपोर्टेड सिल्वर बार पर करीब 26,100 रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है।

इसका सीधा असर आम ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा। चांदी के गहने, सिक्के और बर्तन खरीदना पहले की तुलना में महंगा हो सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट आने के बावजूद भारत में चांदी की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं।

दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में चांदी का भाव

दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, यूपी, बिहार और चंडीगढ़ जैसे कई शहरों में चांदी का रेट करीब 2,79,900 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार करता दिखा।

चेन्नई और हैदराबाद में ज्यादा कीमत

दक्षिण भारत के शहरों में चांदी के दाम उत्तर भारत की तुलना में अधिक बने हुए हैं। चेन्नई और हैदराबाद में सिल्वर रेट करीब 2,89,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।

19 मई 2026: प्रमुख शहरों में चांदी का रेट

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,85,000
मुंबई₹2,85,000
अहमदाबाद₹2,85,000
चेन्नई₹3,00,000
कोलकाता₹2,85,000
केरल₹3,00,000
जयपुर₹2,85,000
भोपाल₹2,85,000
लखनऊ₹2,85,000
चंडीगढ़₹2,85,000
TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *