सावन में रेलवे ने दी बड़ी सौगात, भोपाल से उज्जैन के लिए शुरू हुई है स्पेशल ट्रेन, देखिए रूट और टाइमिंग 

Saroj kanwar
2 Min Read

Sawan special train : सावन के पावन महीने में रेलवे ने महाकाल के भक्तों को बड़ी सौगात दी है। भोपाल से तराना रोड और उसके आसपास रहने वाले महाकाल भक्तों को रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। रेलवे के द्वारा भोपाल से उज्जैन के बीच स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की जा रही है।

इंडियन रेलवे के द्वारा ट्रेन नंबर 09313 उज्जैन भोपाल स्पेशल ट्रेन को 10 जुलाई से 31 अगस्त तक चलाई जाएगी। योर ट्रेन भोपाल से रात 2:15 पर रवाना होगी और उज्जैन से रात 9:00 बजे वापस लौट आएगी, जो की 1:05 पर भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

 भोपाल सीहोर शाजापुर और उज्जैन के यात्रियों को इस ट्रेन के चलने से विशेष लाभ होगा। सावन के दौरान लाखों श्रद्धालुओं को इस स्पेशल ट्रेन से फायदा होने वाला है क्योंकि बड़े पैमाने पर भक्त महाकाल के दर्शन के लिए जाते हैं।

 यहां देखें रूट और टाइमिंग

भोपाल उज्जैन स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या- 09314) आज 10 जुलाई से रोजाना रात 2.15 बजे चलेगी। इसके बाद संत हिरदाराम नगर पर रात 2.38 बजे, सीहोर रात 3.10 बजे, कालापीपल रात 3.40 बजे, शुजालपुर सुबह 4.20 बजे, अकोदिया सुबह 5.40 बजे, कालीसिंध सुबह 5.10 बजे, बेरछा सुबह 5.25 बजे, मक्‍सी सुबह 5.55 बजे, तराना रोड सुबह 6.20 बजे और उज्जैन सुबह 7.20 बजे पहुंचेगी।

उज्जैन से भोपाल यात्रा

वहीं, उज्जैन से भोपाल लौटते समय (गाड़ी संख्या- 09313) उज्‍जैन से रोजाना रात 9 बजे चलेगी। यहां से तराना रोड पर रात 9.30 बजे पहुंचेगी। फिर मक्‍सी रात 9.45 बजे, बेरछा रात 10.02 बजे, कालीसिंध रात 10.15 बजे, अकोदिया रात 10.35 बजे, शुजालपुर रात 10.48 बजे, कालापीपल रात 11.05 बजे, सीहोर रात 11.36 बजे, संत हिरदाराम नगर रात 12.40 बजे और भोपाल रेलवे स्टेशन रात 1.05 बजे पहुंचेगी। इस दौरान दोनों ओर से ये ट्रेन प्रत्येक स्टेशन पर दो-दो मिनट के लिए रुकेगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *