Railway Update: सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, सैलरी में होगी बंपर बढ़ोतरी

Saroj kanwar
3 Min Read

DA Hike Update: केंद्र सरकार (central employee) ने कुछ दिन पहले केंद्रीय कर्मचारियों (central employee) के डीए में बढ़ोतरी (da hike) कर बड़ा तोहफा दिया था. लेकिन इस बीच एक और गुड न्यूज़ मिली है. केंद्र सरकार (central government) ने अब रेलवे कर्मचारियों को लेकर बड़ा चौंकाने वाला फैसला लिया है. इंडियन रेलवे (Indian Railways) की तरफ से अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डीए और डीआर (da and dr) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है.

यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी, जिसका बड़े स्तर पर फायदा देखने को मिलेगा. रेलवे कर्मचारियों का भत्ता वेतन का 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी तक हो जाएगा. जनवरी और फरवरी, मार्च अप्रैल महीन का एरियर बनकर मई की सैलरी कर्मचारियों के अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी.

जानिए रेलवे बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन

भारतीय रेलवे की तरफ से जारी की गई अधिसूचना में बताया गया कि रेलवे कर्मचारियों को मिलने वाला डीए 1 जनवरी 2026 से बढ़कर दर 60 फीसदी हो गई है. पहले यह दर 58 फीसदी थी. इसके आगे बताया गया कि संशोधित सैलरी स्ट्रक्चर में मूल वेतन का मतलब उस वेतन से है, जो सरकार द्वारा स्वीकार की गई 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार, पे मैट्रिक्स में निर्धारित स्तर पर दिया जाता है.

इसमें किसी भी अन्य तरह का वेतन शामिल नहीं कियागया  है. आगे बताया गया कि वेतन का एक अलग हिस्सा बना रहने वाला है. इसे वेतन के तौर पर नहीं माना जाएगा. अधिसूचना के मुताबिक, डीए के तौर पर किए जाने वाले पेमेंट में अगर 50 पैसे या इससे ज्यादा कोई हिस्सा आएगा तो उसे अगले पूरे रुपये में बदलने का काम होगा. 50 पैसे से कम हिस्से को नजरअंदाज किया जाएगा. इसके साथ ही भारतीय रेलवे भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के नियोक्ताओं में से एक है.

सभी को 8वें वेतन की सिफारिशों का इंतजार

जानकारी के लिए बता दें कि सातवां वेतन आयोग का कार्यकाल पूरी तरह से खत्म हो चुका है. इसमें केंद्रीय कर्मचारी बड़ी ही बेसब्री के साथ 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं. 8वें वेतन आयोग को 18 महीने का समय मिला है. इस अवधि में सिफारिशें सरकार को सौंप देना है.

अगर सरकार को तय करना है तो 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें अक्षरश: लागू की जाएंगी या नहीं. ऐसी स्थिति में केंद्रीय कर्मचारियों को एरियर के तौर पर बड़ी रकम मिलने की संभावना जताई जा रही है. हमारी खबर पढ़कर आप कमेंट सेक्शन में अपनी राय दे सकते हैं.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *