शेयर बाजार में गिरावट की संभावना! GIFT NIFTY में दिख रही कमजोरी

Saroj kanwar
2 Min Read

Stock Market Update:आज कारोबारी सप्ताह का आखिरी दिन है और शुक्रवार को शेयर बाजार खुलने से पहले GIFT NIFTY में कमजोरी देखी जा रही है। सुबह करीब साढ़े 7 बजे GIFT NIFTY 54 अंक यानी 0.21% नीचे आकर 25,282.50 के स्तर पर था। दिन की शुरुआत में यह 25,316 तक गया, लेकिन बाद में नीचे गिरकर 25,268.50 पर आ गया। इसका पिछला बंद स्तर 25,336.50 था। इससे लगता है कि आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर हो सकती है।

वहीं, अमेरिका के शेयर बाजार गुरुवार को मजबूती के साथ बंद हुए। S&P 500 में 0.27%, नैस्डैक में 0.09% और डॉव जोन्स में 0.43% की तेजी दर्ज की गई। लेकिन एशियाई बाजारों में मिलाजुला प्रदर्शन रहा। चीन का SSE Composite लगभग स्थिर रहा, जापान का Nikkei थोड़ा ऊपर गया, जबकि हांगकांग का Hang Seng मजबूत हुआ, और दक्षिण कोरिया का Kospi थोड़ा गिरा।

गुरुवार को Nifty 50 सूचकांक 0.47% गिरकर 25,355.25 पर बंद हुआ, और बैंक निफ्टी भी 0.45% गिरावट के साथ 56,956 पर बंद हुआ। आईटी, FMCG और फार्मा सेक्टर में गिरावट रही, जबकि मेटल और रियल्टी सेक्टर में तेजी देखी गई।

(नोट: शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है। निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *