PM Kisan Yojana: किसानों को 2000 रुपये की अगली किस्त पर आया बड़ा अपडेट! जल्द कराएं यह काम

Saroj kanwar
3 Min Read

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: आपका नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan samman nidhi yojana) से जुड़ा तो फिर 2000 रुपये की अगली किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है. सरकार जून के आखिरी दिनों में इस योजना की 2,000 रुपये की 23वीं किस्त (23th installment) ट्रांसफर कर सकती है. हालांकि, सरकार ने अभी अगली किस्त भेजने की तारीख आधिकारिक रूप से तय नहीं की है. लेकिन पिछले रिकॉर्ड को देखकर ऐसा कुछ माना जा रहा है.

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने इस योजना की 2,000 रुपये की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को अकाउंट में ट्रांसफर की थी. इसके बाद से किसान अगली किस्त का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं.

जानिए क्या है पीएम किसान योजना?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तरह कृषकों को हर साल 6000 रुपये की राशि दी जाती है. यह राशि 2,000 रुपये की तीनों किस्तों में सीधे अकाउंट में ट्रांसफर होती है. इसका मकसद किसानों को उससे जुड़े खर्चों में सहायता करना है. प्रत्येक किस्त का अंतराल 4 महीने होता है। साल 2019 से यह योजना चलती आ रही है, जिसका मकसद किसानों को आर्थिक उन्नति प्रदान करना है.

अगली किस्त के लिए क्या जरूरी?

अगली किस्त की राशि को लेकर केंद्र सरकार ने साफ कहा कि e-KYC और आधार लिंकिंग पूरी होना बहुत ही जरूरी है. ऐसा नहीं किया तो फिर किस्त की रकम लटक जाएगी. इसके साथ ही जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, उनकी किस्त लटक सकती है. किसान OTP के जरिए ऑनलाइन e-KYC कर सकते हैं.

बायोमेट्रिक e-KYC के लिए नजदीकी CSC सेंटर पर जाना पड़ेगा. फिर आधार नंबर का बैंक खाते से लिंक होना भी बहुत ही आवश्यक है. कई बार छोटी तकनीकी गलती या अधूरी जानकारी के चलते भी पेमेंट लटक सकता है.

किस्त का स्टेस्ट कैसे करें चेक

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसान घर बैठे पोर्टल पर जाकर अपनी किस्त की जानकारी चेक कर सकते हैं. इसके लिए किसान को वेबसाइट के Beneficiary Status सेक्शन में जाकर आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक अकाउंट की जानकारी भरनी पड़ेगी. फिर स्क्रीन पर किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देगी.

इन किसानों की लटक सकती किस्त

केंद्र व राज्य सरकारें ऐसे किसानों की जांच कर रही हैं जो अपात्र होकर फायदा उठा रहे हैं. अगर किसी वजह से परिवार में दो सदस्यों के खाते किस्त का पैसा जा रहे हैं तो पेमेंट का रोका जा सकता है. इसके अलावा 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदने वाले कुछ मामलों की भी जांच की जा रही है.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *