Petrol-Diesel Price Today: 17 मई को इन शहरों में कितनी रही पेट्रोल-डीजल की कीमत? जल्द करें चेक

Saroj kanwar
3 Min Read

Petrol-Diesel Price Today: अंतर्राष्ट्रीय मार्केट (international Market) में कच्चे तेल के दाम (Crude Oil Price) में तेजी के चलते भारत में भी पेट्रोल-डीजल महंगा (Petrol-Diesel Price) हो गया है. भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने घाटे का हवाला देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम नागरिकों को बड़ा झटका लगा है. करीब 4 साल बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई.

लंबे समय से दाम में स्थिरता चल रही थी. सरकार ने एक बार आम लोगों को बोझ से घटाने के लिए एक्साइज ड्यूटी में भी गिरावट की थी. 17 मई सुबह तड़के पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर रहे. अगर कहीं घूमने का प्लान बना रहे तो गाड़ी की टंकी भरवाने से पहले अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जरूर चेक करें.

महानगरों में चेक करें पेट्रोल-डीजल की कीमत

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये प्रति लीटर पर ट्रेंड करता दिख रहा है. यहां डीजल की कीमत की बात करें तो 90.67 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किया जा रहा है. आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का प्राइस कुल 106.68 रुपये प्रति लीटर तक बिक रहा है. डीजल का रेट कुल 93.14 रुपये प्रति लीटर तक में ट्रेंड कर रहा है.

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल स्थिरता के साथ कुल 108.74 रुपये प्रति लीटर पर ट्रेंड करता नजर आ रहा है. यहां डीजल का भाव कुल 95.13 रुपये प्रति लीटर पर दर्ज किया जा रहा है.

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल का प्राइस कुल 103.64 रुपये प्रति लीटर पर चल रहा है. जबकि डीजल का रेट मात्र 91.5 रुपये प्रति लीटर पर चल रहा है. यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल का परेट 97.55 रुपये प्रति लीटर तक बिक रहा है. यहां डीजल का प्राइस कुल 90.82 रुपये प्रति लीटर पर ट्रेंड कर रहा है.

वैश्विक मार्केट में तेजी जारी

वैश्विक मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें काफी ऊपर दर्ज की जा रही हैं. 16 मई को यहां कच्चे तेल की कीमतें 105 से 110 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक दर्ज की गई हैं. मिडिल ईस्ट में सैन्य तनाव के चलते वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम काफी बढ़ गए, जिनका बोझ आम लोगों पर भी पड़ना शुरू हो गया है.

कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान पर हैं. इतना ही नहीं भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के दाम में लगभग 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर बड़ा झटका दिया है.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *