Pension Scheme: हर महीना आएगा 55 रुपये का खर्च, फिर 60 साल के बाद मिलेगी मंथली 3000 रुपये पेंशन

Saroj kanwar
3 Min Read

Government pension scheme: देश की बड़ी संख्या ऐसी है जिसके पास बुढ़ापे की प्लानिंग नहीं होती है. लोग बुढ़ापे में काम करके रोजमर्रा का खर्च चलाते हैं. लेकिन बदलते जमाने की रफ्तार में अब ऐसा नहीं है. सरकारी की ओर से कुछ ऐसी स्कीम चल रही हैं जिनके जरिए आप फ्यूचर का प्लान पूरा कर सकते हैं.

क्या आपको पता है कि एक ऐसी स्कीम भी है जिसकी सहायता से हर महीना 3000 रुपये पेंशन का फायदा प्राप्त कर सकते हैं. केंद्र सरकार की पीएम श्रम योगी मानधन योजना का नाम तो आपने सुना ही होगा. इस योजना से तमाम दिक्कतें दूर होती हैं. बुढ़ापे में आपको हर महीना 3000 रुपये पेंशन दी जाएगी. इस योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण चीजें नीचे आर्टिकल में पढ़ सकते हैं.
जानिए क्या है श्रम योगी मानधन योजना?
केंद्र सरकार की पीएम श्रम योगी मानधन योजना लोगों के लिए बहुत खास बनी हुई है. इस योजना का आरंभ साल 2019 में किया गया था. यह असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए एक पेंशन योजना है. इस योजना में जुड़ने के बाद आपको हर महीने के हिसाब से मामूली निवेश करना पड़ेगा.

आप जितना पैसा जमा करेंगे, उतना ही पैसा केंद्र सरकार भी उसकी ओर से जमा करती है. 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद लाभार्थी को हर महीने 3,000 रुपये की न्यूनतम पेंशन का फायदा ले सकते हैं.
जानिए किन लोगों के लिए जरूरी योजना
श्रम योगी मानधन योजना खास तौर पर ऐसे लोगों के लिए बनाई गई है जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं उनकी आमदनी अधिक नहीं है. इसमें रेहड़ी-पटरी लगाने वाले, रिक्शा चालक, ई-रिक्शा चालक, घरेलू कामगार, निर्माण मजदूर, खेतिहर मजदूर, चमड़ा और हथकरघा उद्योग से जुड़े लोग, छोटे दुकानदार शामिल हैं.

जानिए शर्तें
इस योजना का फायदा लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें निर्धारित हैं. आवेदक की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। उसकी मासिक आय 15,000 रुपये या उससे कम होनी चाहिए। वह असंगठित क्षेत्र में काम करता हो और आयकरदाता न हो.

वह ईपीएफओ, ईएसआईसी या नेशनल पेंशन सिस्टम जैसी किसी दूसरी सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजना का सदस्य भी नहीं होना चाहिए. इसमें निवेश की सीमा मिनिमम 55 रुपये से लेकर मैक्सिमम 210 रुपये तक है. 60 साल की उम्र पूरी होते ही हर महीने 3000 रुपये पेंशन दी जाएगी.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *