क्या आप जानते हैं की मसाले के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाला जायफल आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका एंटी बैक्टीरियल एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो त्वचा के लिए प्राकृतिक एक्सफोलिएटर का काम करते हैं। जायफल का इस्तेमाल करने से हमारे चेहरे से डेड स्किन हटती है और त्वचा में कसाव मिलती है इसके अलावा जायफल में एंटी एजिंग गुण होने के साथ-साथ इसके इस्तेमाल से चेहरे के दाग धब्बे और कील मुहांसे छुटकारा पाया जा सकता है। यहां जानते हैं आप जायफल का इस्तेमाल अपने चेहरे के लिए कैसे कर सकते हैं। इसके फायदे का लाभ उठा सकते हैं।
जायफल का पेस्ट
जायफल का पेस्ट बनाने के लिए 2 चम्मच जायफल को पीसकर पाउडर बना ले। फिर इसमें एक चम्मच एक चम्मच दही मिलाया अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर ले। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक रखें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धोले।
जायफल का तेल
जायफल का तेल बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच जाय फल को पीस ले फिर इसमें एक चम्मच नारियल का तेल ,जैतून का तेल अच्छी तरह से मिला ले। इस तेल को अपने चेहरे पर लगाकर मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से धो ले।
जायफल स्क्रब
जायफल स्क्रब बनाने के लिए जायफल बनाने के लिए दो चम्मच जायफल पाउडर में एक चम्मच चीनी और एक चम्मच नारियल तेल मिलाया फिर स्क्रब को अपने चेहरे पर लगाकर मसाज करें फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
जायफल और दूध का फेस पैक
फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच चायफल पाउडर में दो चम्मच दूध मिलाये इस पर को चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाए फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो ले।