नितिन गड़करी ने लोगो से की गुजारिश ,बोले नम्बर 1 बनने के लिए EV में निवेश कीजिये नहीं तो हम पिछड़ जायेंगे

Saroj kanwar
3 Min Read

दुनिया भर में ऑटोमोबाइल तेजी से ग्रो कर रहा है। लेकिन इंडिया की बात की जाए देश की रेट ग्रोथ रेट बहुत ज्यादा है। वर्तमान में इंडियन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री दुनिया में तीसरे नंबर पर अब केंद्रीय सड़क परिवहन और राज्य मंत्री नितिन गड़करी ने ऐलान किया है। आने वाले समय में हमारा मिशन है कि देश को दुनिया का नंबर वन व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग बनाया जाए।

व्हीकल इंडस्ट्री को 25 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचाना चाहते हैं

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह व्हीकल इंडस्ट्री को 25 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचाना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री ने वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन में सेमिनार को संबोधित करते हुए वाहन वि निर्माताओं से स्वच्छ प्रौद्योगिकियों, खास कर इलेक्ट्रिक वाहनों में निवेश करने को कहा है। उन्होंने कहा कि अगर वाहन निर्माता कंपनियां ऐसी नहीं करेगी तो पीछे छूट जाएंगे।

व्हीकल सेक्टर को 25 लाख करोड़ रुपए का उद्योग बनाना चाहते हैं

गड़करी ने कहा ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य के अंतर्गत हम व्हीकल सेक्टर को 25 लाख करोड़ रुपए का उद्योग बनाना चाहते हैं । उन्होंने कहा हमें नंबर एक बना है हमारा मिशन ,हमारा लक्ष्य भारतीय वाहन उद्योग को दुनिया में नंबर एक भी निर्माण केंद्र बनाना है।

भारत में वाहन उद्योग 12.5 लाख करोड़ रुपए का है

गडकरी ने कहा , जब उन्होंने मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। तब भारत का वाहन क्षेत्र दुनिया में सातवें स्थान पर था। उन्होंने कहा ,हमने जापान को पीछे छोड़ दिया है और हम तीसरे स्थान पर आ गए हैं। वाहन क्षेत्र में बहुत क्षमताएं हैं यह सिर्फ घरेलू मार्केट तक नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट तक फैला है। फिलहाल भारत में वाहन उद्योग 12.5 लाख करोड़ रुपए का है।

EV में निवेश करिए अन्यथा पीछे रह जाएंगे

गड़करी ने कहा ,यह उद्योग देश में चार करोड़ नौकरियां पैदा कर चुका है। यह उद्योग राज्य और केंद्र सरकारों को माल एवं सेवा कर के रूप में सबसे ज्यादा राजस्व देता है। व्हीकल के इलेक्ट्रिक नेशन पर होने पर उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री कई गुना बढ़ गई है उन्होंने कहा कि EV में निवेश करिए अन्यथा पीछे रह जाएंगे।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *