New Mini Bypass 2025 :हरियाणा में यहां बनेगा नया मिनी बाईपास, लोगों को मिलेगा इस बड़ी समस्या से छुटकारा

Saroj kanwar
4 Min Read

New Mini Bypass 2025: सोनीपत शहरवासियों को जल्द ही ट्रैफिक जाम से निजात मिलने वाली है. नगर निगम की योजना के तहत एक नया मिनी बाईपास बनाया जा रहा है, जो गोहाना रोड बाईपास से लेकर रेवली गांव के पास मुरथल रोड और बहालगढ़ रोड तक को जोड़ेगा. इस प्रोजेक्ट से शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव घटेगा और ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी.

तीन प्रमुख सड़कों को जोड़ेगा यह बाईपास


नया मिनी बाईपास गोहाना रोड बाईपास से शुरू होकर डीक्रस्ट के पीछे से निकलते हुए रेवली गांव के पास मुरथल रोड और फिर बहालगढ़ रोड तक पहुंचेगा. इसका निर्माण कार्य लगभग 2.5 किलोमीटर क्षेत्र में किया जाएगा. यह मार्ग कई व्यस्त इलाकों को जोड़ने का काम करेगा जिससे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक का दबाव कम होगा.

निर्माण कार्य शुरू, छह महीने में होगा पूरा


प्रशासन ने मिनी बाईपास के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी है और अनुमान है कि यह अगले छह महीनों में पूरा हो जाएगा. इससे रोजाना आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों को राहत मिलेगी जो जाम में समय गंवाते हैं. स्थानीय निवासियों ने इस प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि इसका लाभ जल्द देखने को मिलेगा.


4.01 करोड़ रुपये की स्वीकृति, दो बैठकें हो चुकी हैं


इस प्रोजेक्ट के लिए 4.01 करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत की गई थी, जो अगस्त 2023 में हुई वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में तय की गई थी. इसके बाद इस वर्ष भी एक और बैठक आयोजित की गई जिसमें गोहाना रोड, मुरथल रोड और बहालगढ़ रोड को एक साथ जोड़ने के लिए बाईपास निर्माण पर गंभीरता से चर्चा हुई.


रोहतक रोड-ककरोई रोड को जोड़ेगा अलग बाईपास


इसके अलावा, प्रशासन रोहतक रोड को ककरोई रोड से जोड़ने के लिए एक अन्य 2.5 किलोमीटर लंबे मिनी बाईपास का निर्माण भी शुरू कर चुका है. यह प्रोजेक्ट भी जल्द ही पूरा किए जाने की उम्मीद है. जिससे दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा.


स्थानीय ट्रैफिक प्रबंधन को मिलेगा बड़ा लाभ


इस पूरी योजना का उद्देश्य सोनीपत के शहरी ट्रैफिक को बेहतर बनाना है. वर्तमान में गोहाना रोड, मुरथल रोड और बहालगढ़ रोड पर भारी वाहन, निजी गाड़ियां और लोकल ट्रैफिक की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है. नए बाईपास के बनने से इन तीनों प्रमुख मार्गों का बोझ कम होगा.


रेवली गांव से होकर गुजरेगा प्रमुख रास्ता


इस बाईपास का एक बड़ा हिस्सा रेवली गांव के पास से होकर गुजरेगा. जिससे इस क्षेत्र को भी अच्छा सड़क संपर्क मिलेगा. यहां से मुरथल और बहालगढ़ की ओर जाने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी.

विकास की दिशा में अहम कदम


सोनीपत में बढ़ते वाहन चालकों की संख्या और ट्रैफिक प्रेशर को देखते हुए यह बाईपास निर्माण एक विकास की दिशा में ठोस कदम माना जा रहा है. स्थानीय प्रशासन की मंशा है कि यातायात व्यवस्था को स्मार्ट बनाया जाए और नागरिकों को बेहतर सुविधा मिले.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *