MP News: 26 अक्टूबर से इंदौर से वैष्णो देवी के लिए मिलेगी डायरेक्ट फ्लाइट, देखें टाइमिंग और किराया

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News: माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। अब मध्य प्रदेश के इंदौर से जम्मू के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू किया जाएगा। पिछले महीने ही इंडिगो एयरलाइंस में सीधी फ्लाइट की घोषणा की थी। 26 अक्टूबर से यह उड़ान संचालित की जाएगी इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

 इंदौर से बड़ी संख्या में लोग वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाते हैं। वैष्णो देवी के लिए डायरेक्ट फ्लाइट बंद थी जिसकी वजह से लोगों को कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ती थी और ज्यादा पैसे देने होते थे। लेकिन अब डायरेक्ट फ्लाइट मिलने से लोगों की परेशानियां खत्म हो जाएगी। यह फ्लाइट मंगलवार गुरुवार और रविवार को उड़ान भरेगी।

 लंबे समय से यात्री इस फ्लाइट की मांग कर रहे थे। यात्रियों की मांग देखते हुए अब इंडिगो ने डायरेक्ट फ्लाइट सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। इस फ्लाइट सेवा के शुरू होने से यात्री आसानी से इंदौर से वैष्णो देवी की यात्रा कर पाएंगे। सिर्फ इंदौर ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के लोगों को भी इस फ्लाइट के शुरू होने से बेहद फायदा मिलने वाला है।

जानें क्या रहेगा उड़ान का शेड्यूल

इंदौर से जम्मू

फ्लाइट 6ई 959: इंदौर से सुबह 9.10 बजे रवाना होकर सुबह 11.20 बजे जम्मू पहुंचेगी।

जम्मू से इंदौर

फ्लाइट 6ई 6738: जम्मू से सुबह 11.50 बजे रवाना होगी और दोपहर 2.05 बजे इंदौर आएगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *