मौसम विभाग की चेतावनी :खत्म हुआ कश्मीर में बर्फबारी का इन्तजार ,इन राज्यों में अभी भी ठंड का अलर्ट जारी

Saroj kanwar
2 Min Read

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी और गहरे कोहरे का कहर जारी है। कई राज्यों में कोल्ड वेव की वजह से लोगों को खासी परेशानी हो रही है। दिल्ली में जहां कुछ दिनों से सर्द हवाओं ने हद कंपा रखा है। दूसरी ओर राजस्थान में पर लुढ़कता जा रहा है। वही दो महीने के इंतजार के बाद कश्मीर में आखिर कार रौनक आई है। कश्मीर के कुछ ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है। हिमाचल के कुछ इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है।

मौसम विज्ञान विभाग अगले 3 दिनों के मौसम के लेकर अपडेट किया है

इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग अगले 3 दिनों के मौसम के लेकर अपडेट किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को अपने लेटेस्ट अपडेट में बताया कि दिल्ली में अगले तीन दिन रात सुबह में कुछ घंटे तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों ,पंजाब , हरियाणा ,चंडीगढ़ के कुछ भागों में भी ठंडी हवाएं चलेंगी। वही 26 जनवरी की रात 31 जनवरी की सुबह तक बिहार के कई इलाकों में घने कोहरे का पूर्वानुमान है।

सुबह की कुछ घंटे तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है

आईएमडी के मुताबिक 27 से 29 जनवरी के दौरान राजस्थान उत्तराखंड पश्चिम में ,मध्य प्रदेश उपमाली पश्चिम क्षेत्र और इलाकों में सुबह की कुछ घंटे तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है जबकि 27 और 28 जनवरी को पश्चिम बंगाल ,सिक्किम ,उड़ीसा, अ,सम ,नागालैंड ,मणिपुर ,मिजोरम और त्रिपुरा में भी घने कोहरे का अनुमान जताया गया है।

आई एम डी के अपडेट के मुताबिक 26 से 30 जनवरी के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार में और 26 से 28 जनवरी के दौरान पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में ठंड रहने का अनुमान जताया गया है वहीं 26 और 27 जनवरी को पंजाब , हरियाणा के अलग-अलग लोगों में कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *