देश के पुरे इलाकों में गर्मी के दौर के साथ आंधी तूफान का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके साथ-साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की खबरें जबकि दक्षिण की केरल सहित अन्य राज्यों की तरह को और पूर्वोत्तर के राज्यों में कई स्थानों पर बारिश हो रही है। मौसम विभाग में शुक्रवार को उत्तर भारत के कई क्षेत्रों भीषण गर्मी होने और कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना बताई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार ,शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड, पंजाब ,हरियाणा ,चंडीगढ़ ,दिल्ली के कुछ स्थानों पर आंधी चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवा की गति 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है।
र शुक्रवार को आंधी और बिजली कड़कने के साथ ओला वृष्टि हो सकती है
जम्मू कश्मीर के अलग-अलग स्थान पर गरज के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हीट वेव जारी रहेगी। लेकिन इसके साथ-साथ अलग स्थान पर आंधी चलने और बिजली चमकने की भी असर है। इस इलाके में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी उत्तर प्रदेश में गर्मी बनी रहेगी पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थान पर शुक्रवार को आंधी और बिजली कड़कने के साथ ओला वृष्टि हो सकती है।
तूफान की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है
इस दौरान तूफान की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थान पर धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश हो सकती है। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में गुरुवार को रात में धूल भरी तेज आंधी चली। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आंशिक रूप से छाए बादल छाए रहने धूल भरी आंधियां गरज के साथ बार हल्की वर्षा का होने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार ,नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शहर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।