मार्च 2025 से आने के साथ LPG गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया गया है। इस बार 19 किलोग्राम वाले कर्मिशियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुयी है जबकि घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रखे गए हैं और यह बढ़ोतरी होली और रमजान जैसे त्योहारों के नजदीक आते ही सामने आयी है जिससे छोटे व्यवसयियों और होटल रेस्टोरेंट उद्योगों पर विशेष असर पड़ सकता है।
भारतीय सरकारी की तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों का पुनरावलोकन करती है। इस महीने 1 मार्च 2025 को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹6 का छोटा लेकिन महत्वपूर्ण इजाफा किया गया है जिससे व्यवसायीक उपयोगकर्ताओं पर प्रभाव पड़ेगा। दिल्ली ,मुंबई ,कोलकाता चेन्नई जैसे प्रमुख शहर में वृद्धि का विशेष असर देखा जा सकेगा।
त्योहारों पर असर और बाजार की प्रतिक्रिया
होली और रमजान जैसे त्योहारों के आगमन पर जहां भोजन और मिलन की अवसर अधिक होते हैं इस तरह की बढ़ोतरी से छोटा व्यवसाय विशेष रूप से प्रभावित होंगे।कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि उनके खर्चे में इजाफा करेगी जिससे उनके लिए त्योहारी सीजन में मुनाफा कमाना चुनौती पूर्ण हो सकता है।
आने वाले समय में क्या उम्मीद करे
एलजी की कीमतों में यदि वृद्धि भविष्य में ऊर्जा संसाधनों की कीमत डाल सकती है। सरकार और तेल कंपनियां बाजार की स्थिरता और आपूर्ति की मांग के अनुसार , अपनी नीतियों का समायोजन करती रहेगी। उपभोक्ताओ को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से कीमतों पर नजर रखें और अपने बजट को समझदारी से प्रबंधित करें।