आज के समय काफी बड़ी-बड़ी बीमारियां आ गई हैं और लोग अपनी जीवन की सुरक्षा के लिए सतर्क हो गए हैं। ऐसे में लोगों ने जीवन बीमा पॉलिसी लेना शुरू कर दिया है। भारतीय जीवन निगम (LIC) ने सैलरी पाने वालों के लिए कुछ बीमा पॉलिसी निकाली हैं, जिनमें सुरक्षा के साथ बोनस मिलता है। आइए आपको कुछ पॉलिसी के बारे में बताते हैं।
जीवन अमर प्लान
यह एक तरह का टर्म इंश्योरेंस प्लान है, जिसको ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसका प्रीमियम भी काफी कम है। पॉलिसीधारक इसमें लगभग 25-30 फीसदी अधिक प्रीमियम देकर सम एश्योर्ड डबल कर सकता है। इसमें ऐक्सिडेंट राइडर (Accident Rider) का ऑप्शन मिलता है। मौत होने पर बीमा की रकम बीमाधारक एकसाथ नहीं बल्कि 5, 10 या 15 साल की किश्तों में ले सकते हैं। वहीं महिलाओं को 10 से 20 फीसदी तक की छूट मिलती है।
जीवन लाभ प्लान
इस पॉलिसी में एकसाथ बीमा की रकम मिलती है। अगर बीमाधारक की मौत हो जाती है तो परिवार को आर्थिक सहायता मिलती है। साथ ही पॉलिसीधारक को बोनस दिया जाता है। सालाना प्रीमियम पेमेंट देने पर 2 फीसदी की छूट मिलती है। इस पॉलिसी में टैक्स छूट मिलती है।
जीवन उमंग प्लान
जीवन उमंग प्लान में 100 साल तक कवरेज मिलता है। प्रीमियम पेमेंट का समय खत्म होने के बाद 8 फीसदी सम एश्योर्ड की रकम मिलती रहती है। वहीं पॉलिसी मैच्योर होने पर या मौत होने पर एक साथ बीमा की रकम मिलेगी। इसमें बोनस फायदे भी शामिल हैं।