पोस्ट ऑफिस में करवाओगे 50 हजार एक साथ जमा तो यहां जाने 5 साल में मिलेगा कितना रिटर्न

Saroj kanwar
3 Min Read

अधिकतम 5 साल की अवधि के लिए के लिए निवेश हेतु पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम जिसे TD भी कहते हैं। एक सुरक्षित व भरोसेमंद निवेश विकल्प है जो आपको गारंटीड ब्याज व रिटर्न देता है। पोस्ट ऑफिस की TD स्कीम में आप 1 साल से लेकर 5 साल तक के लिए पैसे जमा कर सकते हैं। इस पोस्ट में जानेंगे की पोस्ट ऑफिस में 50000 जमा करने पर 5 साल में कितना मिलेगा और इसके ब्याज से कैसे कैलकुलेट होती है।

पोस्ट ऑफिस में 50,000 जमा करने पर 5 साल में कितना मिलेगा

5 साल की TD स्कीम पर वर्तमान में 7.5% सालाना ब्याज मिल रहा है तो इस हिसाब से अगर आप ₹50000 5 साल के लिए जमा करते हैं तो आपको कुल 72,497 रुपये मिलेंगे इससे जमा राशि के साथ-साथ 22497 रुपए ब्याज राशि शामिल होगी।

50000 की FD पर कितना मिलेगा ब्याज

इस समय 1 साल के लिए FD पर पोस्ट ऑफिस के में ब्याज दर 6.2 प्रतिशत सालाना चल रही है तो इसी हिसाब से आपको 50000 का 1 साल में 7081 रुपये ब्याज मिलेगा।

(TD) टाइम डिपोजिट स्कीम की ब्याज दरें 2024 –

एफडी का समयब्याज दरें, समय अनुसार
1 साल पर6.90% सालाना
2 साल पर7.00% सालाना
3 साल पर7.00% सालाना
5 साल पर7.50% सालाना

पोस्ट ऑफिस में टाइम डिपॉजिट क्या है?

इस योजना को आप फिक्स डिपाजिट यानी की FD की तरह देख सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में आप इस योजना के तहत एक दो ,तीन ,चार ,पांच साल के लिए पैसा जमा कर सकते इसमें आपको सुरक्षित और फिक्स ब्याज देखने को मिली जाती है।

नेशनल सेविंग्स टाइम डिपोजिट अकाउंट के महत्वपूर्ण नियम


10 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी भारतीय नागरिक इस खाते को खोल सकता है।
नाबालिग के लिए, अभिभावक खाता खोल सकता है।
एक व्यक्ति एक या अधिक खाते खोल सकता है।
संयुक्त खाते भी खोले जा सकते हैं।
न्यूनतम जमा राशि ₹1000 है।
जमा राशि ₹100 के गुणकों में होनी चाहिए।
जमा राशि चेक, डिमांड ड्राफ्ट, या नकद द्वारा जमा की जा सकती है।
ब्याज दर तिमाही आधार पर बदलती रहती है।
ब्याज जमा राशि और जमा अवधि पर निर्भर करता है।
न्यूनतम जमा अवधि 1 वर्ष है।
अधिकतम जमा अवधि 5 वर्ष है।
जमा अवधि के दौरान जमा राशि को वापस नहीं लिया जा सकता है।
इसके आलावा भी कुछ नियम और भी हो सकते हैं। खाता खोलने व निवेश करने से पहले सभी जानकारी जरुर ले लें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *