अगर खरीदने जा रहे है कोई पशु तो पहले इस तरह से जाँच -परख ले नहीं तो आगे हो सकती बहुत बड़ी दिक्क्त

Saroj kanwar
3 Min Read

पशुपालक गाय ,भैंस पालने से पहले कई बातों का ध्यान नहीं रखते हैं जिसकी वजह से उनको कई तरह के नुकसान झेलने पड़ते हैं। आप भी गाय भैंस खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इन बातो का ध्यान रखना होगा ताकि आपको आगे चलकर किसी प्रकार का कोई नुकसान न झेलना पड़े इसके लिए हम आपको बता दे आपको किन बातों का ध्यान रखना है।

पशु की नस्ल की जांच ]

गाय हो या भैंस उसकी नस्ल के बारे में पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके जरिए आपके दूध उत्पादन की क्षमता और जीवन काल का सही ज्ञान पता है। अगर आप सही नस्ल का चुनाव करते हैंतब आपको ऐसे में उसकी जलवायु, अनुकूलता और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी खास ध्यान देना होगा। ]

स्वास्थ्य की जांच

पशु गाय हो या भैंस आपको इसको खरीदने से पूर्व इसके स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए । इसके साथ ही पशुपालक पशु चिकित्सा के संबंध में पूरी जानकारी लेनी चाहिए और पता लेना चाहिए कि पशु किसी गंभीर की बीमारी से ग्रस्त तो नहीं है वरना आपको नुकसान हो सकता है।

दूध देने की क्षमता

गाय भैंस की सबसे बड़ी खासियत होती है उसके दूध देने की क्षमता। आपको पशु खरीदने से पहले इसकी 6 महीने पहले के दूध देने की उत्पादन क्षमता के बारे में पता कर लेना चाहिए।

पशु की उम्र

आपको पशु खरीदने से पहले उसकी उम्र पर खास ध्यान रखना होगा। उनकी उम्र ही स्वास्थ्य के साथ उत्पादकता पर प्रभाव डालता है। आपको बूढ़ा पशु खरीदने से बचना चाहिए। आपको इस बात का ध्यान रखना है की सबसे सही बच्चों की उम्र सबसे सही पशु की उम्र 3 से 6 साल होती है क्योंकि इसी समय वह अच्छे दूध का उत्पादन देती हैं।

पशु प्रजनन की क्षमता

खरीदने से पहले आपको उसकी प्रजनन क्षमता के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है।इससे उत्पादन की क्षमता बहुत हद तक प्रभावित होती है। आपको इसे खरीदने से पहले कुछ पिछले एक-दो साल में स्वस्थ बछड़े को जन्म दिया होना चाहिए तभी आपको इस पशु को खरीदना चाहिए।

पशु की खुराक

पशु की खुराक उसके स्वास्थ्य और उत्पादकता के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। पशु खरीदने से पहले आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि किस प्रकार के आहार पर पशु का पालन हुआ है।

वातावरण और अनुकूलता

पशु को खरीदने से पहले आपको उसके व्यवहार पर खास ध्यान देना चाहिए क्योंकि अगर पशु आक्रामक और चिड़चिड़ा होता है तो उसके पालन में कठिन माना जाता है। अगर गाय या भैंस शांत स्वभाव की है तब आपको उसको खरीदना चाहिए इससे दूध निकालने में और भी आसानी होती है।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *