आखिर कैसे बना सुनीता विलियम्स का 10 दिन अंतरिक्ष का सफर 9 महीने का ,ऐसे पहुंचे धरती पर दोनों सितारे:Video

Saroj kanwar
2 Min Read

ड्रैगन अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक पृथ्वी की सतह पर उतरा है ,जिसके साथ नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, क्रू-9 के सदस्य बुच विल्मोर, निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोरबुनोव लगभग 9 महीने के अंतरिक्ष में बीतने के बाद वापस लौट आए है। वहीअब सभी अंतरिक्ष यात्री ड्रैगन कैप्सूल से बाहर आ गए हैं। यह एक ऐतिहासिक पल है जो नासा और स्पेसएक्स टीम की कड़ी मेहनत औरसमर्पण को दर्शाता है।

चारों यात्रियों को ला रहा ड्रैगन कैप्सूल समंदर में लैंड कर गया है

पैराशूट के साथ चारों यात्रियों को ला रहा ड्रैगन कैप्सूल समंदर में लैंड कर गया है। सुनीता विलियम्स और बूच विल्मॉर को सुरक्षित वापसी हो गई। नासा के कंट्रोल रूम के सभी साइंटिस्ट ने स्क्रीन पर टिकी हुई थी। धड़कने वाले बढ़ाने वाला यह पल था।
अब कैप्सूल के समंदर में उतरने के करीब 10 मिनट तक कैप्सूल का सिक्योरिटी चेक किया गया। कैप्सूल को सीधे नहीं खोला जा सकता ऐसा अंदर और बाहर के तापमान का एक लेवल आने पर के लिए किया जाता है। कैप्सूल जब धरती पर वातावरण में घुसता है तो गर्मी में बिल्कुल लाल हो जाता है इसलिए समंदर में उतरने के बाद भी उसकी तापमान के सामान्य होने का इंतजार किया जाता है।

आपको बता दें की सुनीता विलियम्स और बूच विल्मोद दोनों अंतरिक्ष यात्री ने पिछले साल 5 जून 2024 को नासा की मिशन के तहत बोइंग के अंतरिक्ष यान पर बैठकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरी थी। ये मिशन सिर्फ 10 दिन का था लेकिन अंतरिक्ष यान में खराबी आने की वजह दोनों धरती पर वापस नहीं लौट सके। 10 दिन का ये मिशन 9 महीने का हो गया। अब सुनीता और बुच दो अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ वापस आ रहे हैं। उनके अन्य दो अंतरिक्ष यात्री है , निक हेग और अलेक्जेंडर गोर्बुनोव।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *