इन जगहों की होली है सबसे शानदार ,आप भी जाकर ले सकते है रंगो का मजा

Saroj kanwar
2 Min Read

फाल्गुन का महीना शुरू हो चुका है आप सभी को होली का इंतजार है। रंगों का त्योहार होली हिंदू धर्म में सबसे बड़े और अहम् पर्व में से एक है। इसे देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होली का त्यौहार मनाया जाता है। इस साल 25 मार्च को रंगों के त्यौहार का जशन मनाया जाएगा।

वैसे तो पूरे देश में रंगो के त्यौहार की रौनक देखने को मिलती है। लेकिन भारत की कुछ ऐसी जगहे भी है जहाँ हर्षोल्लास के साथ इस त्यौहार को मनाया जाता है। इस शहरों में होली का नजारा कुछ अलग ही होता है। अगर आप भी इस बार यादगार तरीके से होली का त्योहार मनाना चाहते हैं तो देश के इन शहरों में जा सकते हैं जो अपनी शानदार होली के लिए मशहूर है। आईए जानते हैं ऐसे शहरों के बारे में जहां शानदार होली खेली जाती है।

मथुरा

श्री कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा भी अपने होली उत्सव के लिए काफी मशहूर है। भगवान कृष्ण और राधा के रूप मेंबच्चे बच्चे द्वारकाधीश मंदिर में गुलाल के साथ उत्सव मनाते हैं। होली मनाने के लिए मथुरा भी सबसे अच्छे स्थानों में से एक है।

वृंदावन

भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन दुनिया भर में होली के लिए मशहूर है। रंगों का त्यौहार मनाने के लिए वृंदावन बेहतरीन जगह है। ये शहर अपनी फूलों की होली के लिए जाना जाता है और इसका मुख्य उत्सव बांके बिहारी मंदिर में होता है।

उदयपुर

अगर आप होली को यादगार बनाना चाहते हैं तो झीलों के शहर उदयपुर जा सकते हैं और यह शहर और इसकी गलियां होली के दिन ढेर सारे रंगों से सरोबार हो जाती है जो इस त्यौहार के जश्न में चार चांद लगा देती है।

बरसाना

राधा रानी का शहर बरसाना भी अपनी होली के लिए काफी मशहूर है। शहर अपनी प्रसिद्ध लठमार होली के लिए जाना जाता है। जहां होली पर पुरुषों को महिलाओं द्वारा लाठियों से पीटा जाता है।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *