Haryana वालों को पसंद आ रही मेट्रो, इतनी बढ़ गई यात्रियों की संख्या

Saroj kanwar
2 Min Read

Haryana – हरियाणा में मेट्रो यात्रा को लोगों का लगातार समर्थन मिल रहा है। 2025-26 में यात्रियों की संख्या में 13.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस वित्तीय वर्ष में करीब 1.74 करोड़ लोग मेट्रो का उपयोग कर चुके हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या 1.53 करोड़ थी…पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-

HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana) हरियाणा के शहरी परिवहन में लगातार सकारात्मक वृद्धि देखी जा रही है। 2025-26 में मेट्रो यात्रा (metro travel) करने वाले यात्रियों की संख्या में 13.5% की बढ़ोतरी हुई है, जो लोगों के बढ़ते भरोसे और सार्वजनिक परिवहन की ओर रुझान को दर्शाता है।

मुख्य सचिव और हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचएमआरटीसी) बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में मेट्रो का उपयोग करने वाले यात्रियों की संख्या लगभग 1.74 करोड़ रही, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या करीब 1.53 करोड़ थी।

इस साल जनवरी तक मेट्रो के किराया राजस्व में 12.64% और गैर-किराया राजस्व में 108% की बढ़ोतरी हुई है। स्टेशनों के नामकरण अधिकारों की नीलामी और अतिरिक्त विज्ञापन स्थलों के विकास जैसी पहलों से वित्तीय स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है। एचएमआरटीसी (HMRTC) के प्रबंध निदेशक चंद्र शेखर खरे ने कहा कि गुरुग्राम के सेक्टर-56 से पंचगांव (Gurugram Sector 56 to Panchgaon) तक मेट्रो कनेक्टिविटी (metro connectivity) पर भी विचार किया जा रहा है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *