Hamirpur Bridge Collapse: निर्माणाधीन पुल गिरा, 6 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान तेज

Saroj kanwar
2 Min Read

River Bridge Collapses: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया है. गुरुवार आधी रात के बात बेतवा नदी पर निर्माणधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. पुल के मलबे में 6 मजदूरों की दबकर मौत हो गई. यह पुल कुरारा के मोरकंदर परसानी से नैथी गांव तक फैला हुआ है.

जानकारी मिली कि घटना के समय पीड़ित पुल के इसी हिस्से में सो रहे थे. यह घटना बारिश और आंधी-तूफान के बीच हुई, जिससे निर्माण स्थल पर सुरक्षा उपायों की पर्याप्तता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
निर्माणधीन पुल गिरने से अफरातफरी मची हुई है, जहां प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गईं. राहत और बचाव कार्य जारी हैं. इस पुल का निर्माण, जिसे राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद के प्रयासों से मंजूरी मिली थी. उनके पैतृक गांव मोरकंदर परसानी के पास ही किया जा रहा था. इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है.

बेतवा नदी पर ग्राम मोरा कादर थाना ललपूरा से ग्राम कंडोर थाना कुरारा के बीच निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से 6 मजदूर दब गये है इसमें से 5 लोग दबे दिख रहे है। जबकि एक की मलबे के अंदर फंसे होने की आशंका है. 3 लोग पिलर पर फंसे हैं, जिन्हें सकुशल उतारने का प्रयास किया जा रहा है ।SDRF की एक टीम मौके पर है, दूसरी टीम पहुंचने वाली है.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *