नए साल की पहले दिन तेल कम्पनियो ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती का फैसला लिया। यह कटौती तेल कंपनियों द्वारा कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में की है।हालांकि, घरेलू रसोई सिलिंडर दाम में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है । जानकारी के लिए आपको बता दें की 6 महीना से लगातार कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। ऐसे में तेल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा आज 1 जनवरी 2025 को 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर में 16 रुपए तक कमी की कमी की गई है । जो की इस बढ़ती महंगाई में कुछ राहत भरा फ़ैसला है।
LPG सिलिंडर की कीमतों में 6 महीने बाद राहत
कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतों में लंबे समय बाद राहत मिली है।
दिसंबर 2024: कीमतों में ₹16.50 की वृद्धि।
नवंबर 2024: ₹62 तक की बढ़ोतरी।
अक्टूबर 2024: ₹48.50 की बढ़त।
सितंबर 2024: ₹39 की वृद्धि।
अगस्त 2024: ₹8.50 की मामूली बढ़ोतरी।
पिछले महीनो में लगातार बढ़ती कीमतों के चलते होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय पर काफी दबाव पड़ा था।
राहत का प्रभाव
रेस्टोरेंट होटल व्यवसाय – कर्मिशियल सिलेंडर सस्ता होने से इन व्यवसायों लागत में राहत मिलेगी।
ग्राहकों पर असर – यह देखना बाकी है की इस कटौती का प्रभाव लाखों को मिलेगा या नहीं होगी। क्योंकि ये रेस्टोरेंट और होटल संचालकों के निर्णय पर निर्भर करेगा।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर
14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है । इंडियन ऑयल की वेबसाइटIOCL पर जारी गई कीमतों के अनुसार14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर अभी और भी पुराने रेट में हीं मिलेगा। देश के प्रमुख चार महानगरों में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की मौजूदा दाम निम्न प्रकार है।
दिल्ली में 14.2 किलो रसोई गैस सिलेंडर की क़ीमत ₹803
कोलकाता में 14.2 किलो गैस सिलेंडर का रेट ₹829
मुंबई में 14.2 किलो गैस सिलेंडर का प्राइस ₹802.50
चेन्नई में 14.2 किलो गैस सिलेंडर का दाम ₹818.50