Good vs Bad Loan: जब किसी को पैसे की जरूरत होती है तो वह कर्ज लेता है। वैसे कुछ कर्ज आपके लिए लाभकारी शाबित होते हैं और कुछ कर्ज आपको परेशान कर सकते हैं। इसलिए आपको अच्छा कर्ज और बुरा कर्ज में फर्क समझना होगा। इसके बाद ही कर्ज लेने के बारे में सोचें।
अच्छा कर्ज क्या होता है?
अच्छे कर्ज का मतलब यह होता है कि उसे कहीं संपत्ति में निवेश कर दें। इसकी कीमत बढ़ती जाती है और आपके इनकम का जरिया बन सकता है। एजुकेशन लोन, होम लोन या बिजनेस लोन को अच्छा कर्ज माना जाता है।एजुकेशन लोन के जरिए अच्छी शिक्षा हासिल की जा सकती है। होम लोन के जरिए जमीन या घर सकते हैं, जिसकी कीमत बढ़ती जाती है। बिजनेस लोन के जरिए अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस तरह के लोन में ब्याज दरें कम होती हैं और टैक्स छूट भी मिलती है।
बुरा कर्ज क्या होता है?
बुरा कर्ज का मतलब यह होता है कि उसे ऐसी जगह निवेश कर दें, जिनकी कीमत घटती जाती है। इसमें लंबे समय तक निवेश करने पर भी फायदा नहीं मिलता है। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल, कहीं घूमने जाने के लिए लोन लेना या कारों के लिए लोन लेना, जिनकी कीमत समय से पहले खत्म हो जाती है। इन सब को बुरा कर्ज कहा जाता है।
इस तरह के कर्ज में ब्याज दर बहुत ज्यादा होती हैं। इससे कोई इनकम नहीं होती और समय पर कर्ज न चुकाने पर क्रेडिट स्कोर पर भी असर पड़ता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि सभी तरह के कर्ज बेकार नहीं होते हैं। आपको सिर्फ यह देखना होगा कि आप लंबे समय के लिए कर्ज ले रहे हैं या थोड़े समय के लिए किसी जरूरत के लिए ले रहे हैं।
कैसे लें कर्ज?
- जितना आप चुका सकते हैं उतना ही कर्ज लें। यानी कि जरूरत के हिसाब से कर्ज लें।
- ब्याज दर, फीस और शर्तों आदि को सही से समझें।
- क्रेडिट लिमिट का इस्तेमाल पूरा न करें।
- समय से बिल का भुगतान करें, जिससे कि क्रेडिट स्कोर अच्छा रहे।