लाडली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन मुख्यमंत्री जारी करेंगे 26वीं किस्त की राशि, CM ने दी जानकारी 

Saroj kanwar
2 Min Read

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य की महिलाओं के उत्थान के लिए कई शानदार योजनाएं चलाई जाती है। राज्य सरकार लाडली बहनों के लिए लाडली बहना योजना चलाई जाती है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की बहनों को हर महीने 1250 रुपए की राशि दी जाती है।

इस दिन आएगी 26वीं किस्त 

 मध्य प्रदेश की लाडली बहने बेसब्री से 26वीं किस्त का इंतजार कर रही है। इस बार 12 जुलाई को लाडली बहना योजना की राशि जारी कर दी जाएगी। इस बार लाडली बहनों को 250 रुपए गिफ्ट के रूप में दिया जाएगा। इस बार टोटल बहनों को ₹1500 की राशि मिलेगी।

क्या है लाडली बहना योजना के लिए पात्रता?

लाडली बहना योजना का लाभ पाने के लिए सरकार के द्वारा बनाए गए पात्रता का पालन करना जरूरी है।

इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं को मिलता है।

 21 से 60 वर्ष की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

 गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं इसके लाभ उठा सकती हैं।

 आयकर दाता या पेंशन का लाभ लेने वाली महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलता।

 महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।

 आवेदन करने वाली महिला के घर ट्रैक्टर या कोई भी चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।

 12 जुलाई को  जारी होगी राशि

 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है की लाडली बहना योजना की राशि 12 जुलाई को जारी होने वाली है। इस बार लाडली बहनों को 1250 की जगह 1500 रुपए मिलने वाले हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की थी यह योजना

 इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था। 28 जनवरी 2023 को शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना की घोषणा की थी। पहले इस योजना के अंतर्गत ₹1000 की राशि मिलती थी लेकिन बाद में राशि बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी गई।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *