सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 18 मई को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोना 747 रुपये टूटकर 1,57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी का भाव 4,000 रुपये गिरकर 2,67,901 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता दिखा। घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली है।
आज यानी 18 मई को सोने और चांदी के दामों में आई इस तेज गिरावट ने निवेशकों और खरीदारों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में दबाव और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते कीमतों में यह गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।