Gold Silver Crash : सोने-चांदी ने दिया निवेशकों को झटका, याद दिला दी नानी

Saroj kanwar
4 Min Read

Gold Silver Crash : सोने चांदी की कीमतों में एक बार फिर से क्रैश जैसी स्थिति बन गई है। सोने और चांदी में इतनी गिरावट हुई है कि कल्पना भी नहीं की होगी। वैसे तो सोने चांदी को सपोट प्राइस मिलता दिख रहा था, परंतु अब ऐसा नहीं लग रहा है। स्थिरता की स्थिति ज्यादा लंबे समय तक नहीं टीक पाई है। वहीं, लोग सोने चांदी के भविष्य को लेकर भी चिंतित नजर आ रहे हैं।

HR Breaking News (Gold Silver Rate Crash) सोने और चांदी ने निवेशकों को नानी याद दिला दी है। बहुत दिनों बाद सोने और चांदी में इतनी बड़ी हचलत हुई है। दो महीने पहले की गिरावट को निवेशक भुला ही रहे थे कि अब एक और झटका लग गया है। दोनों कीमती धातुओं के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 

16 हजार से ज्यादा गिरे सोने के दाम


चांदी की कीमत आज दोपहर में 2,31,700 रुपये प्रति किलोग्राम चल रही है। वहीं, इसमें 16,494 रुपये यानी कि 6.65% की बड़ी गिरावट आई है। चांदी का आज का न्यूनतम भाव (Silver Rate Down) 2,29,234 रुपये प्रति किलोग्राम रहा है। वहीं, चांदी का अधिकतम भाव 2,45,674 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। चांदी का आज का ओपन प्राइस 2,45,000 रहा है, जबकि कल चांदी 2,48,194 रुपये पर बंद हुई थी। 

सोने में भी 3.58% की बड़ी गिरावट


सोने ने भी निवेशकों की जेब ढीली करा दी है। सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। आज सोने की कीमत (MCX Gold Down) दोपहर में 1,47,548 रुपये प्रति दस ग्राम चल रही है। सोने में 5,477 रुपये यानी कि 3.58% की गिरावट आई है। सोने का न्यूनतम भाव 1,46,757 रुपये दर्ज किया गया है।वहीं, सोने का अधिकतम भाव 1,52,449 रुपये दर्ज किया गया है। वहीं, सोने आ ओपनिंग प्राइस 1,51,941 रुपये दर्ज किया गया है। सोने का पिछला बंद भाव 1,53,025 रुपये दर्ज किया गया था। 


कॉमेक्स पर 7 प्रतिशत से ज्यादा गिरी चांदी


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चांदी की कीमतों (comex silver rate) में बड़ी गिरावट है। यहां पर तो चांदी 71.66 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। इसमें 5.932 डॉलर प्रति औंस यानी कि 7.65% की गिरावट आई है। आज का चांदी का ओपन प्राइस (Silver open price) 75.365 डॉलर प्रति औंस था। वहीं, चांदी का अधिकतम भाव 76.755 डॉलर प्रति औंस रहा है, जबकि न्यूनतम भाव 70.07 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। चांदी का पिछला बंद भाव 77.592 डॉलर प्रति औंस रहा है। 
 


सोने में 200 डॉलर से भी बड़ी गिरावट


इंटरनेशनल स्तर पर भी सोने की कीमतों में गिरावट (Fall in Gold) दर्ज की गई है। इंटरनेशनल लेवल पर सोना 4,696 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। वहीं, इसमें 200.20 डॉलर प्रति औंस यानी कि 4.09% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आज सोना 4,828 डॉलर पर खुला था। सोने का अधिकतम भाव 4,868.70 डॉलर प्रति औंस रहा है। आज का सोने का न्यूनतम भाव 4,672.50 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, सोने का पिछला बंद भाव 4,896.20 डॉलर प्रति औंस रहा है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *