Gold Price Update: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी, 7 दिन में इतना बढ़ा भाव

Saroj kanwar
4 Min Read

देश में सोने और चांदी की कीमतों में पिछले एक सप्ताह से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि हाल के दिनों में मुनाफावसूली और मजबूत डॉलर के दबाव से गोल्ड की कीमतों में थोड़ी नरमी आई है, लेकिन वीकली बेसिस पर अब भी तेजी बनी हुई है। घरेलू बाजार में सोने-चांदी के दाम ग्लोबल संकेतों, डॉलर इंडेक्स, कच्चे तेल की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय तनाव जैसे फैक्टर्स से प्रभावित हो रहे हैं।

17 मई को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,080 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना करीब 6,540 रुपये महंगा हुआ है, वहीं 22 कैरेट गोल्ड में लगभग 6,470 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

शुक्रवार, 15 मई को दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। गोल्ड 3,200 रुपये टूटकर 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक मजबूत अमेरिकी डॉलर और ऊंचे स्तर पर निवेशकों की मुनाफावसूली इसकी बड़ी वजह रही।

वैश्विक स्तर पर भी कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव जारी है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम न होने और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अनिश्चितता के कारण निवेशकों की चिंता बढ़ी हुई है। माना जा रहा है कि यदि कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होती है तो महंगाई बढ़ सकती है। इसी वजह से निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 4,548.46 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव

दिल्ली:
24 कैरेट गोल्ड – ₹1,57,080 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट गोल्ड – ₹1,44,000 प्रति 10 ग्राम

मुंबई और कोलकाता:
24 कैरेट गोल्ड – ₹1,56,930 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट गोल्ड – ₹1,43,850 प्रति 10 ग्राम

चेन्नई:
24 कैरेट गोल्ड – ₹1,60,910 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट गोल्ड – ₹1,47,500 प्रति 10 ग्राम

पुणे और बेंगलुरु:
24 कैरेट गोल्ड – ₹1,56,930 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट गोल्ड – ₹1,43,850 प्रति 10 ग्राम

अन्य शहरों में गोल्ड रेट

शहर22 कैरेट (₹)24 कैरेट (₹)
अहमदाबाद1,43,9001,56,980
हैदराबाद1,43,8501,56,930
भोपाल1,43,9001,56,980
जयपुर1,44,0001,57,080
लखनऊ1,44,0001,57,080
चंडीगढ़1,44,0001,57,080

इस बीच सरकार ने सिल्वर बार के आयात को लेकर नियम और सख्त कर दिए हैं। अब 99.9 फीसदी शुद्धता वाली कुछ कैटेगरी के सिल्वर बार इंपोर्ट करने के लिए परमिट जरूरी होगा।

चांदी की कीमत में भी तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है। बीते एक सप्ताह में चांदी करीब 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई है। 17 मई की सुबह चांदी का भाव 2,80,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गया।

हालांकि 15 मई को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। उस दिन चांदी 21,600 रुपये टूटकर 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी। बता दें कि इसी साल जनवरी में चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर भी पार किया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी का भाव 78.21 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *