Gold Price Today: 13 अगस्त को सोने के भाव में तेजी, जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के रेट

Saroj kanwar
4 Min Read

Gold Price Today: देश के सराफा बाजार में 13 अगस्त को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। दिल्ली में सुबह 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,55,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,54,870 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। देश के कई अन्य प्रमुख शहरों में भी सोने के दाम में बढ़ोतरी हुई है।

सोने की कीमतों में इस उछाल के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और घरेलू सराफा मांग को प्रमुख वजह माना जा रहा है। इसके अलावा अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी और डॉलर की स्थिर चाल ने भी कीमती धातुओं को सपोर्ट दिया है।

ग्लोबल मार्केट में भी सोना मजबूत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4,412.63 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है। बाजार की नजर अब अमेरिका से आने वाले महंगाई के आंकड़ों पर टिकी हुई है। इन आंकड़ों से आगे ब्याज दरों और अमेरिकी मौद्रिक नीति को लेकर निवेशकों की उम्मीदों पर असर पड़ सकता है, जिसका सीधा प्रभाव सोने की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने का भाव

राजधानी दिल्ली में 13 अगस्त को 24 कैरेट सोना 1,55,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,42,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता में सोने के दाम

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,870 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दोनों शहरों में 22 कैरेट सोना 1,41,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

चेन्नई में गोल्ड रेट

चेन्नई में 13 अगस्त को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,920 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,42,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

अन्य प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,42,1101,55,020
मुंबई1,41,9601,54,870
अहमदाबाद1,42,0101,54,920
चेन्नई1,42,0101,54,920
कोलकाता1,41,9601,54,870
हैदराबाद1,41,9601,54,870
जयपुर1,42,1101,55,020
भोपाल1,42,0101,54,920
लखनऊ1,42,1101,55,020
चंडीगढ़1,42,1101,55,020

सोने की कीमतों को लेकर क्या कहती है रिपोर्ट?

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की H1 2026 Precious Metals Report के मुताबिक सोने और भू-राजनीतिक तनाव के बीच पारंपरिक संबंधों में बदलाव देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट में महंगाई, ब्याज दरों और केंद्रीय बैंकों की मौद्रिक नीतियों को सोने की कीमत तय करने वाले अहम कारकों में शामिल किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2026 की पहली छमाही में यह संकेत मिला कि सिर्फ भू-राजनीतिक तनाव के दम पर सोने में लगातार तेजी बनाए रखना संभव नहीं है। अब बाजार यह भी देख रहा है कि वैश्विक घटनाक्रम महंगाई, ब्याज दरों और मौद्रिक नीति से जुड़ी उम्मीदों को किस तरह प्रभावित करते हैं।

चांदी के भाव में आई गिरावट

जहां सोने की कीमत में तेजी बनी हुई है, वहीं चांदी के भाव में कमजोरी देखने को मिल रही है। 13 अगस्त की सुबह घरेलू बाजार में चांदी की कीमत घटकर 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी स्पॉट सिल्वर की कीमत 66.23 डॉलर प्रति औंस के आसपास है। यानी फिलहाल कीमती धातुओं के बाजार में सोना और चांदी अलग-अलग दिशा में कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *