Gold Price Today: सोने में फिर लौटी चमक, चांदी हुई कमजोर; दिल्ली से पटना तक जानें ताजा रेट

Saroj kanwar
3 Min Read

भारत में आज सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है। वैश्विक बाजार में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेतों के बाद निवेशकों की खरीदारी बढ़ी, जिससे गोल्ड की कीमतों को मजबूती मिली। दूसरी ओर, औद्योगिक मांग में कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के चलते चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम ₹830 तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड ₹760 महंगा हुआ है। आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों ही श्रेणियों में सोना ₹10 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ।

देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

देश के बड़े शहरों में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतों में हल्का बदलाव देखने को मिला। आइए जानते हैं आज के ताजा रेट:

शहर24 कैरेट गोल्ड (10 ग्राम)22 कैरेट गोल्ड (10 ग्राम)18 कैरेट गोल्ड (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,57,200₹1,44,110₹1,17,940
मुंबई₹1,57,050₹1,43,960₹1,17,790
कोलकाता₹1,57,050₹1,43,960₹1,17,790
चेन्नई₹1,63,230₹1,48,710₹1,24,110
बेंगलुरु₹1,57,050₹1,43,960₹1,17,790
हैदराबाद₹1,57,050₹1,43,960₹1,17,790
लखनऊ₹1,57,200₹1,44,110₹1,17,940
पटना₹1,57,100₹1,44,010₹1,17,840
जयपुर₹1,57,200₹1,44,110₹1,17,940
अहमदाबाद₹1,57,100₹1,44,010₹1,17,840

लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई चांदी

सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है। 18 मई को एक दिन में ₹10,000 प्रति किलो की बड़ी तेजी के बाद अब चांदी लगातार दूसरे दिन कमजोर हुई है। पिछले दो दिनों में इसकी कीमत ₹5,100 प्रति किलो तक घट चुकी है।

आज दिल्ली में चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,84,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी स्तर पर कारोबार कर रही है। वहीं चेन्नई में चांदी सबसे महंगी बनी हुई है, जहां इसका भाव ₹2,99,900 प्रति किलो दर्ज किया गया।

बाजार की नजर अब FOMC मीटिंग पर

आने वाले दिनों में बुलियन मार्केट की दिशा काफी हद तक अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक के मिनट्स पर निर्भर करेगी। निवेशक यह जानने की कोशिश करेंगे कि अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर फेड का अगला कदम क्या हो सकता है और उसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर कितना पड़ेगा।

कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैश्विक ब्याज दरों में बदलाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया की भू-राजनीतिक स्थिति आगे भी सर्राफा बाजार में अस्थिरता बनाए रख सकती है। इसलिए निवेशकों को बाजार की चाल पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *