Gold Price Today: सोने की कीमतों में फिर गिरावट, दिल्ली से पटना तक जानें 24 से 18 कैरट गोल्ड के नए भाव

Saroj kanwar
3 Min Read

Gold Rate Today in India: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया हुआ है। इसका असर सोने की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। सोने की कीमतों में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, इंडस्ट्रियल डिमांड में कमजोरी के कारण चांदी की कीमतों पर भी दबाव बना हुआ है।

पिछले कुछ दिनों तक स्थिर रहने के बाद सोने के भाव में गिरावट आई है। बीते दो दिनों में 24 कैरट सोने की कीमत में 10 ग्राम पर करीब ₹230 और 22 कैरट सोने में ₹210 की कमी आई है। आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरट और 22 कैरट सोने के दाम में 10 ग्राम पर ₹10 की गिरावट देखने को मिली है।

चांदी की कीमतों में भी आज नरमी आई है। लगातार सात दिनों तक भाव स्थिर रहने के बाद अब चांदी सस्ती हुई है। एक किलोग्राम चांदी के दाम में आज ₹100 की कमी दर्ज की गई है।

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव

भारत के बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने के ताजा रेट इस प्रकार हैं:

शहर24 कैरट (10 ग्राम)22 कैरट (10 ग्राम)18 कैरट (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,44,140₹1,32,140₹1,08,140
मुंबई₹1,43,990₹1,31,990₹1,07,990
कोलकाता₹1,43,990₹1,31,990₹1,07,990
चेन्नई₹1,43,990₹1,31,990₹1,10,140
बेंगलुरू₹1,43,990₹1,31,990₹1,07,990
हैदराबाद₹1,44,210₹1,32,190₹1,08,150
लखनऊ₹1,44,140₹1,132,140₹1,08,140
पटना₹1,44,040₹1,32,040₹1,08,040
जयपुर₹1,44,140₹1,32,140₹1,08,140
अहमदाबाद₹1,44,040₹1,32,040₹1,08,040

सात दिन बाद चांदी के भाव में गिरावट

चांदी की कीमतों में पिछले सात दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ था, लेकिन अब इसमें गिरावट देखने को मिली है। इससे पहले 28 जुलाई को भी चांदी के दाम में बड़ी गिरावट आई थी और यह एक किलो पर ₹5,000 तक सस्ती हुई थी।

आज दिल्ली में चांदी का भाव ₹100 गिरकर ₹2,34,900 प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। देश के अन्य प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी चांदी इसी कीमत पर कारोबार कर रही है।

सोने-चांदी की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय

जानकारों के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से महंगाई को लेकर जताई गई चिंताओं के कारण वैश्विक बाजारों में सावधानी का माहौल बना हुआ है। निवेशकों की नजर अब अमेरिका से आने वाले आर्थिक आंकड़ों पर है, जिसमें नॉन-फार्म पेरोल रिपोर्ट और लेबर मार्केट से जुड़े अन्य आंकड़े शामिल हैं।

इन आंकड़ों से आने वाले समय में ब्याज दरों को लेकर फेडरल रिजर्व के फैसलों का संकेत मिल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव अमेरिकी रोजगार आंकड़ों, डॉलर की चाल, कच्चे तेल की कीमतों और ब्याज दरों को लेकर बदलते वैश्विक रुझानों पर निर्भर करेगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *