Gold Price Today: सोना अचानक हो गया सस्ता, इन शहरों में चेक करें 10 ग्राम का भाव

Saroj kanwar
4 Min Read

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट (Middle East) में तनावपूर्ण हालात के बीच भारत सरकार (India Government) को व्यापारिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं. पीएम नरेंद्र मोदी भी अपील करते हुए सोना-चांदी (Gold-Silver) की खरीदारी नहीं करने की सलाह दे चुके हैं. भारतीय सर्राफा मार्केट (Indian Sarrafa Market) में सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price) में काफी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे ग्राहकों की जेब पर प्रभाव पड़ रहा है.

कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को 22 कैरेट गोल्ड 200 रुपये और 24 कैरेट गोल्ड 210 रुपये तक सस्ता हो गया. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु सहित तमाम शहरों में खरीदारी से पहले 10 ग्राम गोल्ड की कीमत चेक कर सकते हैं. एक दिन पहले 22 कैरेट गोल्ड का प्राइस कुल 112520 रुपये और 24 कैरेट का रेट कुल 118144 रुपये प्रति तोला पर रहा था.

महानगरों में चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

नई दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 200 रुपये की गिरावट के बाद कुल 140450 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करता दिख रहा है. यहां 24 कैरेट गोल्ड का प्राइस 210 रुपये की गिरावट के साथ कुल 147470 रुपये प्रति तोला पर ट्रेंड करता दिखा.

मुंबई में 22 कैरेट गोल्ड 200 रुपये घटकर कुल 139950 रुपये प्रति दस ग्राम तक रहा. यहां 24 कैरेट का भाव 210 रुपये तक कम होकर कुल 146950 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा. बीते दिन सोमवार को यहां 22 कैरेट गोल्ड 140150 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया गया था.

कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड 200 रुपये तक सस्ता होकर कुल 140950 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा. जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 210 रुपये तक घटकर कुल 148000 रुपये प्रति तोला पर रहा है. एक दिन पहले 22 कैरेट गोल्ड का भाव कुल 141150 रुपये, जबकि 24 कैरेट का प्राइस मात्र 148210 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा था.

हैदराबाद में 22 कैरेट सोना 500 रुपये तक घटने के बाद कुल 141000 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा. 24 कैरेट सोना 530 रुपये तक कम होकर कुल 148050 रुपये प्रति तोला पर ट्रेंड करता दिखा. एक दिन पहले 22 कैरेट सोना 141500 रुपये और 24 कैरेट का प्राइस कुल 148580 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा था.

चेन्नई में भी 22 और 24 कैरेट गोल्ड क्रमश: 500 रुपये सस्ता होकर 141000 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 530 रुपये घटकर कुल 148050 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करता नजर आया. सोमावार को 22 कैरेट गोल्ड 141500 रुपये और 24 कैरेट का प्राइस कुल 148580 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा था.

बेंगलुरु में 22 कैरेट गोल्ड 200 रुपये तक घटकर 140550 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा. 24 कैरेट सोना 210 रुपये तक कम होकर कुल 147580 रुपये प्रति तोला पर ट्रेंड करता नजर आया. एक दिन पहले 22 कैरेट गोल्ड का भाव कुल 140750 रुपये और 24 कैरेट की कीमत कुल 147790 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही थी.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *