दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके मनमोहन सिंह का गुरुवार की रात को निधन हो गया। अचानक गुरुवार रात को मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें तत्काल दिल्ली के AIMS अस्पताल में भर्ती करवाया गया डॉक्टर ने उनका इलाज किया लेकिन उम्र की वजह से और तबियत ज्यादा खराब होने की वजह उनका निधन हो गया । एम्स की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है।
मनमोहन सिंह का बड़ा योगदान रहा था
इसके अलावा कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और उनके पति रोबोट ने भी उनके सोशल मिडिया से मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है। मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की साल में निधन हो चूका है। मनमोहन सिंह 2004 से 2014 साल तक देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे थे भारत की इकोनामिक को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए मनमोहन सिंह का बड़ा योगदान रहा था ।
उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी
दरअसल गुरुवार की रात को उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी इसके बाद तत्काल मनमोहन सिंह को 8:00 बजे करीब दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में इमरजेंसी विभाग में भर्ती किया गया लेकिन परेशानी ज्यादा होने की वजह से और उम्र भी ज्यादा होने के कारण डॉक्टर बचा नहीं पाए ।