सामने आयी राम लला की मूर्ति की पहली झलक ,इसी मूर्ति की होगी प्राण प्रतिष्ठा

Saroj kanwar
3 Min Read

राम लला की मूर्ति की पहली एक्सक्लूसिव तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में राम लला की मूर्ति कमल के फुल पर विराजमान देखा जा सकता है। रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर 5 वर्ष के बाल स्वरूप में है बता दे की आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है जिसकी तैयारी जोरों पर है। यह मूर्ति मैसूर स्थित मूर्तिकार अरुण योगिराज ने बनाई है।

भगवान रामलला की विग्रह को पूरी विधि विधान से मंदिर परिसर में लाया गया


51 इंच की रामलला की मूर्ति को कल रात मंदिर में लाया गया था बताते चले की राम लला मूर्ति की पहली तस्वीर सामने आ गई है और 16 जनवरी से अलग-अलग विधि विधान से अनुष्ठान भी शुरू हो गए हैं । इससे पहले रामलला की मूर्ति को मंदिर परिसर में भ्रमण भी कराया गया था। भगवान रामलला की विग्रह को पूरी विधि विधान से मंदिर परिसर में लाया गया।

अयोध्या स्थित राम मंदिर में आगामी 22 जनवरी को होने वाली अभिषेक समारोह से पहले भगवान राम की नई मूर्ति गुरुवार की दोपहर राम जन्म भूमि मंदिर के गर्भ में रखी गई। प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े पुजारी अरुण दीक्षित ने बताया कि भगवान राम की मूर्ति को दोपहर में वैदिक मंत्रो के बीच गर्भ ग्रह में रखा गया। उन्होंने कहा कि प्रधान संकल्प ट्रस्ट के सदस्य नील मिश्रा द्वारा किया गया।

मूर्ति के जलाधिवास तक के कार्य गुरुवार को संपन्न हुए

उन्होंने कहा कि इसके अलावा ने अनुष्ठान भी आयोजित किए गए sb ब्राह्मण को भी वस्त्र दिए गए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने एक पर अपनी एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी ,पोस्ट में कहा गया है की अयोध्या में जन्मभूमि स्थित राम मंदिर में आज दिन में 12:30 बजे के बाद राम मंदिर राम मूर्ति का प्रवेश हुआ। दोपहर 1:20 यह जवान द्वारा प्रधान संकल्प होने पर वेद मंत्रो की ध्वनि से वातावरण मंगल मय हुआ। मूर्ति के जलाधिवास तक के कार्य गुरुवार को संपन्न हुए।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *