केंद्र सरकार हर साल दो चरणों में महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी करती है। पहला संशोधन जनवरी-फरवरी के दौरान किया जाता है, जिसे 1 जनवरी से लागू माना जाता है और कर्मचारियों को मार्च-अप्रैल में एरियर के साथ इसका लाभ मिल जाता है। वहीं दूसरा DA रिवीजन जुलाई-अगस्त में होता है, जो 1 जुलाई से प्रभावी माना जाता है और इसका भुगतान सितंबर-अक्टूबर तक एरियर सहित कर्मचारियों के खातों में पहुंचता है।
सितंबर-अक्टूबर में हो सकता है बड़ा ऐलान
साल 2026 की पहली छमाही का महंगाई भत्ता अप्रैल में लागू किया गया था और कर्मचारियों को जनवरी से एरियर के साथ भुगतान मिला था। ऐसे में अब दूसरी छमाही के DA बढ़ोतरी का ऐलान सितंबर या अक्टूबर में होने की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है, तो कर्मचारियों को जुलाई से लागू बढ़ा हुआ DA 3-4 महीने के एरियर के साथ मिलेगा।
इस बार 3% तक बढ़ सकता है DA
माना जा रहा है कि केंद्र सरकार इस बार महंगाई भत्ते में करीब 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है। यदि यह अनुमान सही साबित होता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों का कुल DA बढ़कर 63 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। वहीं 8वें वेतन आयोग को लेकर भी चर्चा तेज है, जिसके तहत भविष्य में महंगाई भत्ते को बेसिक सैलरी में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 2027 की पहली छमाही में आयोग अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप सकता है।
कई राज्यों ने पहले ही बढ़ाया महंगाई भत्ता
देश की कई राज्य सरकारें पहले ही अपने कर्मचारियों के लिए DA बढ़ोतरी का ऐलान कर चुकी हैं। उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, गोवा, ओडिशा, तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में दूसरी छमाही के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है, जो पहले 58 प्रतिशत था।
एरियर सहित खाते में पहुंचेगी राशि
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री C. Joseph Vijay ने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बढ़े हुए महंगाई भत्ते की घोषणा की है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि बढ़ी हुई राशि एरियर सहित सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाए। उम्मीद है कि सितंबर तक कर्मचारियों को पूरी रकम का फायदा मिल जाएगा।