ब्रेस्ट कैंसर है काफी जानलेवा जो हर साल ले लेता है लाखो महिलाओ की जान ,यहां जाने कैसे करे इसकी पहचान

Saroj kanwar
3 Min Read

ब्रेस्ट कैंसर एक जानलेवा बीमारी है जो ज्यादातर महिलाओं को अपना शिकार बनाता है। इस बीमारी की वजह से हरसाल लाखो महिलाएं अपनी जान गंवाती है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन कीएक डाटा के मुताबिक ,साल 2020 में 6 पॉइंट 8 लाख महिलाओं की मृत्यु और लगभग 20 लाख मामले सामने आए थे। यह दुनिया भर में सबसे अधिक होने वाले कैंसर में से एक है। इसलिए इस ‘वर्ल्ड कैंसर डे’ पर हम आपको इसका भी बीमारी से जुड़ी कुछ अहम् बातों के बारे में बताने वाले हैं ताकि लोग जागरुक हो और इससे बचाव और इलाज में मदद मिल सके। इसके लिए जानते हैं क्या ब्रेस्ट कैंसर। क्या केवल महिलाओं को होता है और उसके किन शुरुआती लक्षण की मदद से इसका पता लगाया जा सकता है।

ब्रेस्ट के सेल्स में सामान्य बदलाव और बढ़ोतरी की वजह से ब्रेस्ट कैंसर होता है। मेयो क्लीनिक के मुताबिक ,यह ज्यादातर महिलाओं में होता है लेकिन यह पुरुषों को भी अपना शिकार बना सकते हैं। इस बीमारी में ब्रेस्ट में मौजूद सेल्स सामान्य गति से अधिक तीव्रता से बढ़ने लगते हैं जो ट्यूमर में बदल जाते हैं। कैंसर में यह बदलाव ज्यादातर मिल्क डक्ट के सेल्स से शुरू होता है। यह कैंसर सेल्स ब्रेस्ट के अलावा शरीर के अंदर दूसरे अंगों में फैल सकते हैं। और जानलेवा साबित हो सकते हैं। हालांकि शुरुआती स्टेज पर इसका पता लगाकर इसका इलाज किया जा सकता है ।।

क्या है इसके लक्षण

स्तन के आसपास के एरिया में गांठ जैसा महसूस होना।
स्तन के आकार में असमान्य बदलाव
निप्पल में बदलाव
निप्पल के आसपास के एरिया की त्वचा में क्रस्ट जैसा टेक्सचर आना
स्तनों से खून या फ्लड निकलना
स्तन के रंग में बदलाव आना

क्या इसके रिस्क फैक्टर्स


लिंग


महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर खतरा पुरुषों की तुलना में काफी अधिक होता है। who के मुताबिक , कुल ब्रेस्ट कैंसर के अनुसार के मामलों में से मात्र 0.5 से लेकर 1% मामले ही पुरुषों में पाए जाते हैं।

उम्र

उम्र बढ़ने से इसका खतरा भी अधिकतम 50 साल से अधिक की उम्र में इसका खतरा काफी बढ़ जाता है।

जल्दी पीरियड शुरू होना

कम उम्र आमतौर पर 12 साल से कम आयु में पीरियड शुरू होने की वजह से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा अधिक रहता है।

शराब पीने से

शराब पीने की वजह से ब्रेस्ट कैंसर के साथ अन्य एक दूसरे का भी खतरा रहता है।

जेनेटिक्स

नजदीकी रिश्तेदार को बेस्ट कैंसर हुआ था आपमें भी इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा कुछ जैन सोते हैं जो पैरेंट में बच्चों से आ सकते हैं और ब्रेस्ट कैंसर की वजह से बन सकते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *