दुनिया में खुराफाती लोगो की कमी नहीं है।कई लोग तो मौज मस्ती के लिए अपनी गाड़ियों के साथ तरह तरह के एक्सपेरिमेंट करते रहते है। अक्सर कार और बाइक में बड़े छोटे पहिये लगातार चलाने के बहुत सारे वीडियो वायरल होते रहते है,लेकिन सोशल मिडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएगे।
यह वीडियो जितना मनोरंजक है उतना ही खतरनाक भी है और एक छोटी सी गलती बाइक चालक की जान भी ले सकती है।एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स बाइक में अजीब से दिखने वाले पहिये लगयार हैरतंगेज स्टंट करता दिख रहा है।बाइक में लगे पहिये रबर से बने टायर नहीं बल्कि कुछ और ही है।
पहियों की जगह लगा दिया ‘ ब्लेड ‘
वीडियो में देख सकते है बाइक में पहियों के जगह ारी मिल वाला ब्लेड लगा दिया गया है।यह ब्लेड स्टील से बना होता है और इसका प्रयोग लकड़ी काटने के लिए किया जाता है।ब्लेड में लम्बे लम्बे दांत है जो अगर शरीर को छू भी जाये तो लहूलुहान कर सकते है।बेकार बड़े ही आराम से इस बाइक पर स्टंट करता दिख रहा है।बेकार के साथ एक छोटी सी चार पहिया गाड़ी भी इस वीडियो में दिख रही है जिसमे ऐसे ही छोटे पहिये लगे है।
बर्फ पर लगाई रेस
वीडियो में देख सकते है की बाइक ठोस बर्फ के सतह के ऊपर दौड़ रही है।ब्लेड के नुकीले दन्त बर्फ में घुस जाते है जिससे बाइक बर्फ के सतह पर भी आसानी से चल पा रही है।इसी बाइक में लगे सो ब्लेड से लकड़ी के एक मोठे तने को काटते हुए भी दिखाया गया है।एक्स पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है।इस वीडियो पर लोगो के जमकर लाइक्स और कम्नेट्स देखने को मिल रहे है।